RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)07 जुलाई। आज बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामानंद सिंह ने और संचालन जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने की।
बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ संगठन की मजबूती पर बल देते हुए संघ के जिला सम्मेलन के आयोजन कराने की बात कही गई।बैठक में प्रखंड स्तर पर संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए सभी संघ के अध्यक्ष और सचिवों को जिला स्तर की विभागीय समस्याओं को संकलित कर महासंघ को उसकी प्रति उपलब्ध कराने हेतु निदेशीत किया गया ताकि महासंघ उन समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र सौप सकें।
बैठक में पुराना पेंशन,स्थाई बहाली,संविदा मानदेय पर नियुक्ति कर्मियों के नियमित करने, आठवें वेतन आयोग के गठन,चौकीदार के आश्रितों की नियुक्ति,किसान सलाहकार को नियमित करने एवं समय पर मानदेय का भुगतान, एएनएम,आशा कार्यकर्ताओं की समस्या ,जिला स्तर पर निलंबित कर्मियों को निलंबनमुक्त कराने सहित शिक्षकों के सवालों को भी जिला और राज्य स्तर पर उठाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पंचायत रोजगार सेवक संघ भोजपुर के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार यादव,पंचायत सचिव संघ के संयुक्त सचिव कन्हैया राम,रोजगार सेवक ध्रुव पंडित,महासंघ गोप गुट सलाहकार मंडल के सदस्य सूर्य नारायण सिंह,मदन मोहन प्रसाद,चौधरी जी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी ने आपदा से मृत आश्रितों के बीच 90 लाख की राशि के स्वीकृत पत्रों को किया वितरित।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा किसान भवन में खरीफ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सड़क दुर्घटना मे बीरमपुर के युवक की मृत्यु पर बड़हरा विधायक ने मृतक के परिजन से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि सिंह की अध्यक्षता में नशीली दवाओं के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 9 ट्रक अवैध बालू के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment