RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नारनौल:मलेरिया सुपरवाइजर की मासिक बैठक आयोजित।

जुलाई माह को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है : डॉक्टर मनीष यादव

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा)4 जुलाई। सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश चंद्र आर्य के दिशा निर्देशानुसार आज उप सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष यादव की अध्यक्षता में नागरिक अस्पताल में जिले के सभी मलेरिया सुपरवाइजर की मासिक बैठक का आयोजन किया।
उप सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष यादव ने कहा कि जुलाई माह को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें सभी
सुपरवाइजर जनता के बीच जा कर उनको डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारियों के प्रति जागरूक कर इनके लक्षण, कारण और बचाव के बारे में विस्तार से बताएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग ने डोर टू डोर अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत 152 टीम जिले में घर घर जा कर कार्य कर रही है। इस वर्ष अभी तक 64881 बुखार के मरीजों की जांच की जा चुकी है और जिन घरों में लारवा पाया गया ऐसे 259 लोगों को विभाग द्वारा नोटिस दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक बार पानी के सभी बर्तनों को साफ करके भरना चाहिए। रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाना चाहिए।
उन्होंने सुपरवाइजरों से समाज में जागरूकता लाने के लिए पैंपलेट, बैनर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल करने, जनप्रतिनिधि को इस अभियान में शामिल करने के भी निर्देश दिए।
उप सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू का बुखार एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह दिन के समय में काटता है। उन्होंने बताया कि डेंगू की जांच जिला अस्पताल पर निशुल्क उपलब्ध है साथ ही ईलाज भी फ्री उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट हॉस्पिटल में जांच के लिए भी सरकार ने 600 रुपए फीस निर्धारित की हुई है। कोई भी अस्पताल डेंगू जांच के 600 रुपए से अधिक नहीं ले सकता। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 2024 में जिले में कोई भी मलेरिया या डेंगू का पॉजिटिव केस नहीं आया है।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन! सुभाष चौक स्थित प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित।

rktvnews

फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ने थाईलैंड में प्रजनन उपचार हेतु भारतीय लोगों के स्वागत के लिए ‘इंडियन लाउंज’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: अवैध खनन के विरुद्ध देर रात्रि की गई छापेमारी में 2 नाव को किया गया जप्त।

rktvnews

निगम के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अवैध वसूली सहित अन्य मामलों को ले एकजुट हुए फुटपाथी मछली व्यवसाई,संगठन का किया गठन।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी साहिला ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को दवा की खुराक खिला किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment