RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: राज्यपाल ने रेडक्रॉस चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का किया शुभारंभ।

गरीब-जरूरतमंदों को मिले सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाईयों का लाभ :राज्यपाल श्री पटेल

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)28 जून।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही प्रभु की सेवा है। जन औषधि केंद्र का ग़रीब और जरूरतमंदों को लाभ मिले। औषधि केंद्र में मिलने वाली सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के बारे में प्रचार-प्रसार करें। राज्यपाल श्री पटेल रेडक्रॉस चिकित्सालय में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने शुभारंभ अवसर पर औषधि केंद्र की संचालन गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने औषधि केंद्र में विक्रय की जाने वाली दवाइयों का अवलोकन भी किया।श्री पटेल ने चिकित्सकों से चर्चा करते हुए कहा कि मरीजों को आत्मीय और मनोवैज्ञानिक संबल प्रदान करे। यह मरीजों को शीघ्र लाभ देता है।

नई यूनिट को दी गई 2 डेंटल चेयर

राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस चिकित्सालय को अनुदान स्वरूप 5 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने चिकित्सालय को 2 डेंटल चेयर प्रदान की गई। श्री पटेल ने रेडक्रॉस चिकित्सालय की नई दंत चिकित्सा इकाई का शुभारम्भ किया। उन्होंने नईडेंटल चेयर्स का अवलोकन करते हुए दंत चिकित्सकों से चर्चा भी की।
राज्यपाल श्री पटेल का रेडक्रॉस परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शॉल और श्रीफल से अभिनंदन किया गया।श्री पटेल ने इस अवसर पर ऑवला और शमी के पौधों का रोपण किया।राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के सदस्यों से मिलकर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे और प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय और हांगकांग के सीमा शुल्क विभाग ने व्यापार-आधारित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 4 गिरफ्तार।

rktvnews

रामगढ़:एनआईसी कक्ष में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव का हुआ दक्षता जांच।

rktvnews

वर्ष के अंत तक शाहाबाद कमिश्नरी न बनने पर अगले साल से करो या मरो आंदोलन:संयोजक धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की लगभग ₹1003 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

चतरा:आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रतिभावान बच्चियों को पुरस्कार और सम्मान मिलना गौरव की बात:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment