RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने बलौदाबाज़ार कलेक्टर पहुँचे हॉस्पिटल, 30 बेड हॉस्पिटल के कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)28 जून।बलौदाबाज़ार में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी ने सिमगा नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। उन्होंने इस दौरान ओपीडी पंजीयन रजिस्टर,हमर लैब,महिला एवं पुरूष वार्ड,ऑपरेशन कक्ष,प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर,ट्रॉमा यूनिट,डेंटल एवं आयुष्मान रजिस्ट्रेशन क्लैम रजिस्टर का अवलोकन कर जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। भर्ती हुए मरीजो ने कलेक्टर को समय पर भोजन एवं डाक्टरों द्वारा नियत समय में जांच करने की बात बताई गई।
कलेक्टर ने हॉस्पिटल में और अधिक सुधार के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही निर्माणधीन 30 बेड अस्पताल एवं ऑफिस भवन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाते हुए समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल,एसडीएम सिमगा अंशुल वर्मा, सीएचएमओ डॉ.महिस्वर, डीपीएम सृष्टि मिश्रा, सीईओ,सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन।

rktvnews

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का 76 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास आयोजित!युवा नेता सोनू राय के नेतृत्व में मिठाइयां और फलों का वितरण।

rktvnews

भारत ने स्वच्छता की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की – स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-II के अंतर्गत 50 प्रतिशत गांव अब खुले में शौच मुक्त।

rktvnews

भोजपुर:स्व सुधीर कुमार केशरी के श्राद्धकर्म पर सैकड़ो लोगों ने दी पुष्पांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संग गेम चेंजर योजनाओं को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बल्लेबाज ईशान किशन को दिया 1 करोड़ रुपये का चेक,किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment