RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:किसानों को कृषि संबंधी नई तकनीकी से निरंतर कराए अवगत: जिलाधिकारी

RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)27 जून।जिले के किसानों की समृद्धि और उन्नत कृषि में आत्मा योजना से बड़ा लाभ मिलेगा। आत्मा योजना के माध्यम से कृषकों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच जुड़ाव को बढ़ावा देते हुए खेती में आधुनिक तकनीकी को अपनाने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित किया जायेगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मा योजना के गवर्निंग बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई जिसमें योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत की गई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के प्रगतिशील किसानों को ऐसे अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण कराया जाए जहां कृषि में नवाचार संबंधी महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित हो रहे है ताकि किसान फसल उत्पादन के साथ साथ बागवानी, पशुपालन, मछली पालन आदि का भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। साथ ही कृषि विभाग को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं, समुचित संसाधनों की उपलब्धता, खाद्य सुरक्षा समूह का गठन, कृष्ण मेले एवं संगोष्ठी, कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण समय समय पर आयोजित कराए जाए। जिलाधिकारी ने कृषि उत्पादक संगठनों के बनाए उत्पादों के विक्रय हेतु मॉडल शॉप बनाने का सुझाव दिया जिसको लेकर कृषि विभाग को जगह चिन्हित कर प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया। आयुर्वेट रिसर्च फाउंडेशन के अंतराल एफपीओ ट्यौढी द्वारा बिलौना विधि से शुद्ध देसी घी, पिलाना एफपीपी द्वारा सरसो के तेल सहित अन्य एफपीओ द्वारा उत्पाद बनाए जा रहे है।
उप कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह ने बताया कि आत्मा योजना के अंतर्गत गत वर्ष में किसानो के लिए एक्सपोजर विजिट, उन्नत फसल तकनीकी प्रदर्शन, फार्म स्कूल प्रदर्शन आदि कराया गया है और प्रगतिशील किसानों के सम्मान के साथ ही नई तकनीकी के प्रचार प्रसार के लिए विकास खंड स्तर पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इस वर्ष किसानों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु विशेष कार्यक्रम संचालित किए जायेंगे ताकि एक मॉडल कृषि कार्य के रूप में जनपद की पहचान बने।
रसायनिकों के अंधाधुंध प्रयोग को कम करने के उद्देश्य से परंपरागत कृषि एवं प्राकृतिक खेती को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। आयुर्वेट रिसर्च फाउंडेशन से कृष्ण गोपाल ने किसानों के लिए संचालित संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और पूर्व में किसानों के सशक्तिकरण हेतु नाबार्ड के सहयोग से आयोजित हुए कैट कार्यक्रमों के विषय में बताया। फसल विविधिकरण हेतु औषधीय पौधों की खेती पर किए गए कार्य का प्रस्तुतिकरण दिया।

Related posts

गिरीडीह:सऊदी अरब में मृत हुए युवक की आश्रिता पत्नी को उपायुक्त ने सौंपा ग्यारह लाख अस्सी हजार अठहत्तर रुपए का चेक।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन-2023 : भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों और सीईओ ने किया निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में शामिल हुए तथा रानी, गुवाहाटी, असम के पास बारबकरा जनजातीय गांव का दौरा किया

rktvnews

रामगढ़:बायोमेट्रिक क्लोन फर्जीवाड़ा संबंधित मामले में कौशल विकास केंद्र पर अनुमंडल पदाधिकारी ने की छापेमारी।

rktvnews

भोजपुर:दो एनसीसी कैडेट्स का बिहार पुलिस में चयन होने पर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने किया सम्मानित।

rktvnews

महान लोकोपकारी विभूति थे प्रथम राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद : शशि मिश्र

rktvnews

Leave a Comment