RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बिना चालान ओवरलोडेड 05 ट्रक एवं 11 ट्रैक्टर जप्त।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 जून।भोजपुर पुलिस और प्रशासन की अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी।बिना चालान ओवरलोडेड 05 ट्रक एवं 11 ट्रैक्टर जप्त।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, भोजपुर एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर के संयुक्त निर्देशन में भोजपुर पुलिस तथा जिला प्रशासन के द्वारा अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई के तहत दिनांक-23.06.2024 के रात्रि में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो, खनन पदाधिकारी, भोजपुर, थानाध्यक्ष ईमादपुर/चांदी/संदेश थाना के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा ईमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर-बिहटा बालू घाट से अवैध बालू लदा 05 ट्रक एवं 02 ट्रैक्टर जप्त तथा संदेश थाना क्षेत्र के सारीपुर-विशनपुर बालू घाट से अवैध बालू लदा 09 ट्रैक्टर जप्त / बरामद किया गया। संबंधित थानाध्यक्ष के द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। भोजपुर पुलिस के द्वारा ऐसी ही बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

बरामदगी

(i) अवैध बालू लदा ट्रक-05 (ii) अवैध बालू लदा ट्रैक्टर-11

Related posts

भारत और भूटान के बीच 5वीं संयुक्त सीमा शुल्क समूह (जेजीसी) की बैठक 6-7 मई, 2024 को लेह, लद्दाख में आयोजित की गई।

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का आयोजन।

rktvnews

जब न्यायाधीश ही हत्यारों की अगुवाई करने लगे!

rktvnews

बक्सर:बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ले विडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में डीएम और एसपी हुए शामिल।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के लिए 341.43 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया।

rktvnews

बागपत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डूडा की शासी निकाय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment