RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:सरकार की योजनाओं से जन-जन को अवगत कराने हेतु सभी माध्यमों का समुचित उपयोग करें : मंत्री, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग

RKTV NEWS/पटना(बिहार )20 जून। बुधवार को सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी द्वारा विभागीय पदाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में मंत्री को विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में निदेशक सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया। मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि विशेष प्रचार अभियान, विशेष अंगीभूत योजना तथा टी०एस०पी० योजना के तहत प्राप्त आवंटन का समुचित उपयोग करते हुए जन-जन तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाना सुनिश्चित करें।
मंत्री द्वारा विभाग के स्तर पर विभिन्न विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित तैयार फोल्डर की प्रशंसा की गयी एवं निर्देश दिया गया कि सभी विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों का फोल्डर तैयार कर इसे क्षेत्रों में समान्य लोगों की जानकारी हेतु वितरित करवाया जाये। साथ ही साथ होर्डिंग के माध्यम से भी सुदूर क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाय।
निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ आउटडोर पब्लिसिटी की दिशा में विभाग की कार्य योजना से अवगत कराया गया। बताया गया कि सम्पूर्ण देश में सभी राज्य के जन सम्पर्क विभाग की तुलना में फेसबूक एवं यूट्यूब पर बिहार द्वितीय स्थान पर है। मंत्री द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया एवं भविष्य में इसकी पहुंच को और बढ़ाते हुये देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
पी०आर० एजेंसी, इंटिग्रेटेड वेबसाइट तथा ई-एडभरटिजमेंट के लिए कार्यरत एजेंसियों के संबंध में भी विस्तार से समीक्षा की गयी।
मंत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित कराने हेतु प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया और अन्य नये मीडिया का समुचित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि सभी लोग विभिन्न विभागों की संचालित कल्याणकारी योजनाओं के सदंर्भ में जागरूक हो सके।समीक्षा बैठक में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव, अनुपम कुमार, निदेशक, अमित कुमार, संयुक्त सचिव, विद्युभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक, रवि भूषण सहाय, विशेष कार्य पदाधिकारी, कुमारिल सत्यानंदन, उप निदेशक, लाल बाबू सिंह सहित विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के महत्व,सुलभता और उपलब्धता पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा संग नेताओं ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की लोक संस्कृति की प्रस्तुति हेतु NSS की टीम ने ओडिशा के लिए किया प्रस्थान।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने काकौर में 1करोड़ 60 लाख रुo की लागत से निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण के संयुक्त सहयोग से चला स्वच्छता अभियान।

rktvnews

फर्जी गुरु पढ़ा रहे बच्चों को नैतिकता का पाठ🤪राज्य सरकार और निगरानी विभाग सख्त।

rktvnews

जयपुर:केंद्रीय रक्षामंत्री का तनोट माता मंदिर का दौरा — सीमा सुरक्षा बल के शौर्य, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

rktvnews

Leave a Comment