RK TV News
खबरें
Breaking Newsहादसा

गंगा दशहरा: सेल्फी बनी मौत का कारण😟

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 जून। गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा में स्नान करने गये चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट की है। डूबने वाले चारों युवक भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के लहंग डुमरिया पंचायत के खरौनी गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं। गंगा दशहरा के अवसर पर खरौनी गाँव  के पाँच दोस्त शिवपुर घाट पर नहाने गए। चार दोस्तों ने गंगा नदी में छलांग लगाया जबकि पांचवा दोस्त किनारे पर ही खड़ा था। नहाने के दौरान सेल्फी लेने के क्रम में चारों युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया पर वे सफल नहीं हो सके। डूबने वाले युवकों में दीपू यादव (22 वर्ष) पिता रामाशंकर यादव, सोनू यादव (18 वर्ष) पिता विदेशी यादव, निशु शर्मा (19 वर्ष) पिता लालबाबू शर्मा और रामजी गोंड (18 वर्ष) पिता जवाहर गोंड शामिल हैं। इस घटना के बाद हाहाकार मच गया। परिजन और आसपास के लोग गंगा के किनारे बच्चों की बाट जोह रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोर दलों को लगाया। गोताखोरों के कई दल शवों की खोज में लगे हुए हैं। इसके बावजूद भी समाचार लिखे जाने तक शवों को बरामद नहीं किया जा सका है। इस अनहोनी घटना से मृतकों के परिजन दहाड़ मार कर रो रहे हैं। वे बेसुध हो गये हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। प्रशासनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुँचकर परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं तथा शव की खोज में लगे हैं।
गंगा दशहरा के अवसर पर शिवपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान चार युवकों के डूबने की खबर सुनकर प्रखंड एवं अनुमंडल के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि घटनास्थल शिवपुर घाट पहुँचे। नव निर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद, जगदीशपुर के एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बीडीओ शाहपुर राकेश कुमार, इंस्पेक्टर बिहिंया रामानंद मंडल, बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, बिहिया थानाध्यक्ष राजेश मालाकार, विधायक प्रतिनिधि बबलू राय, शाहपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र साह, कांग्रेस नेता नागेंद्र मिश्र, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम सहित कई प्रतिनिधि शिवपुर घाट पहुँचे। माँ गंगा की गोद में समाये युवकों को गोताखोरो के सहारे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन शाम तक शव बरामद नहीं किया जा सका था। गोताखोर सिलिंडर के सहारे गोता लगा रहे हैं परंतु अभी तक कुछ हाथ नहीं लग पाया है। यूपी और बिहार दोनों तरफ के गोताखोर लगे हुए हैं।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अन्डर 17/19 खेकूद प्रतियोगिता 2023 के आयोजन संबंधी संयुक्त आदेश किए जारी।

rktvnews

डोमिसाइल नीति को वापस लेने और शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 में संशोधन को लेकर जनाधिकार पार्टी का धरना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर :केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया मीडिया संवाद।

rktvnews

बागपत:बेसिक शिक्षा विभाग की मिड डे मील व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2009 आउट ऑफ स्कूल बच्चों के स्कूल हर दिन आए के सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment