RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जन सुराज अभियान में हो रहे खर्चे को लेकर प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला।

तेजस्वी यादव को जन सुराज का चमकता हुआ उजला टेंट 5 स्टार दिखता है, अगर इस गर्मी में खुद एक दिन भी टेंट में रहना पड़ जाए तो खटिया से उठेंगे नहीं: प्रशांत किशोर

RKTVNEWS/पटना(बिहार)15 जून।जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर के ऊपर बीते दिन तेजस्वी यादव ने हमला करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर अपने जिला अधिकारियों को पैसे देते हैं पदयात्रा में चल रहे लोगों को 5 स्टार की सुविधा देते हैं इसी पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को आईना दिखाते हुए कहा कि माननीय नेता तेजस्वी यादव ने कहा प्रशांत किशोर के लोग पदयात्रा के समय 5 स्टार टेंट में रहते हैं। मैं इतने लोगों के सामने बोल रहा हूं क्योंकि आप वो हैं जो खुद उन टेंट में रह रहे हैं। 1 दिन तेजस्वी यादव को टेंट में रहना हो तो अगले दिन खटिया से उठेंगे नहीं। तेजस्वी यादव को बाहर से उजला चमकता हुआ दिखता है तो उन्हें 5 स्टार लगता है। तेजस्वी यादव को पता नहीं है कि वहां पर लड़के किन परेशानी में अपना जीवन खफा रहे हैं, मगर ये बात तेजस्वी यादव को समझ नहीं आएगा। तेजस्वी यादव ने बिहार को 5 स्टार जैसा छोड़ा कहां है? 5 स्टार टेंट में रहें यही सपना लेकर तो आज वो इन टेंट में रह रहे हैं।

Related posts

ब्रिगेडियर एसपीएस चौहान की अध्यक्षता में सिविल मिलिट्री लाइजन कांफ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

बायोग्राफी प्री-रिलीज़ में संगीत की वैश्विक मांग उभरने पर मेटा ने Eylsia Nicolas को BookKards बजट पर सलाह दी।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित।

rktvnews

नेता-चरित्रम्

rktvnews

मिशन गवर्निंग बोर्ड ने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) की कार्यान्वयन रणनीति और समयसीमा को अंतिम रूप दिया।

rktvnews

Leave a Comment