RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, वाणिज्य विभाग के सचिव सुनील बर्थवाल और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यभार संभालने के अवसर पर श्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत विकासोन्मुखी शासन ने पूरे देश में प्रगति के मार्ग को प्रशस्त किया है और इस नींव पर निर्माण कार्य जारी रखना आवश्यक है।
श्री गोयल ने वाणिज्य एवं उद्योग के क्षेत्र में तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अमृत काल के दौरान लगन के साथ काम करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने और सभी नागरिकों के कल्याण के लिए अथक प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि “सबका साथ, सबका प्रयास” के दर्शन को अपनाते हुए, लोगों के सामूहिक प्रयास और विश्वास भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएंगे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने की विभिन्न विभागों के जिला और प्रखंड पदाधिकारियों संग बाढ़ की स्थिति और तैयारी व्यवस्था की समीक्षा।

rktvnews

सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

चंपारण के आठ वीर सपूतों को अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन!शहीद पार्क अवस्थित शहीद स्मारक पर किया गया माल्यार्पण।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यों एवं योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: पवन श्रीवास्तव के निधन पर शोक सभा।

rktvnews

भोजपुर:मुसहर समाज के लिए क्रिकेट बना प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच:डीआईजी

rktvnews

Leave a Comment