RK TV News
खबरें
Breaking News

नैनीताल:पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायधीश सुबीर कुमार के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौध रोपण कर श्रमदान किया गया।

RKTV NEWS/नैनीताल(देहरादून )5 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला न्यायधीश सुबीर कुमार के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौध रोपण कर श्रमदान किया गया।
जिला न्यायधीश सुबीर कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास के महत्त्व के प्रति जागरूक और साथ ही लोगों को पर्यावरण सम्बंधित चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग देने की बात कही।
बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। राज्य का 70 प्रतिशत वन सम्पदा से परिपूर्ण है।इस दौरान परिसर के आस पास देवदार, बांज आदि के पौध रोपे गए। जिला न्यायधीश सुबीर कुमार ने आठ पर्यावरण मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान प्रथम अपर जिला न्यायधीश राहुल गर्ग, द्वितीय अपर जिला न्यायधीश विजय लक्ष्मी विहान, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी, सिविल जज तनुजा कश्यप, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचिका गोयल, द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट आईशा फरहीन आदि मौजूद रहे।

Related posts

आरा के महादेवा हनुमान मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव पर महाआरती संपन्न। हनुमान चालीसा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्त के साथ विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं नीतियों और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से समय पर मिला जीवनदायक उपचार।

rktvnews

मध्यप्रदेश: राज्यपाल ने बच्चों संग मनाया जन्म दिन।

rktvnews

दरभंगा:एमआरएम महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुरी लोककथाओं का संसार।

rktvnews

Leave a Comment