RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:ज्ञानस्थली विद्यालय ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

मतदान से ही लोकतंत्र होगा मजबूत : प्राचार्य डा आदित्य तिवारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई।श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली विद्यालय महादेवा आरा द्वारा सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यगण तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा घूम कर मतदान करने की अपील की गई। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आदित्य तिवारी ने बताया कि हम सबों के जिला में सातवें चरण का मतदान 1 जून को होने जा रहा है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग से लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ,नोडल पदाधिकारी, स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। खास बात है कि अब भी मतदान का जो प्रतिशत होना चाहिए अभी भी नहीं हो पा रहा है जिसके लिए भोजपुर जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क अभियान हर घर दस्तक से चलाया जा रहा है।लेकर सबको 1 जून को मतदान में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रित किया जा रहा है। शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास जारी है।डा तिवारी ने बताया की मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत बनता है,अच्छे प्रतिनिधि का चयन होता है, सबको प्राप्त संवैधानिक अधिकार उपयोग करने का अवसर मिलता है, और अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने का सुअवसर।हम सभी भी अपने विद्यालय के माध्यम से तमाम अभिभावकों और मतदाताओं से प्रार्थना करते हैं कि इस बार जिला में रिकार्ड मतदान हो ताकि सबका मेहनत सफल हो भोजपुर में नया इतिहास बने।
कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई कि आप सभी अपने घर माता-पिता भाई जो भी मतदाता है उनसे जरूर मतदान के लिए मतदान केंद्र पर प्रात काल 7:00 बजे भेजना है। सबसे पहले मतदान करें उसके बाद जलपान करें।यह विशेष हिदायत सबको दी गई है। वही उप प्राचार्य संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय परिवार से जो भी संभव है अपने स्तर से अपने सदस्यों के स्तर से मतदान के लिए कई दिनों से प्रयास चल रहा है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक मतदान हो। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों डॉक्टर आदित्य तिवारी, संजय कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, बीडी मिश्रा ,चांदनी कुमारी ,प्रतिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, गीता कुमारी, गीतेश कुमार, प्रीतमा केशरी, आर्या कुमारी आदि रहे।

Related posts

गढ़वा:नववर्ष को लेकर अन्नराज डैम में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़।

rktvnews

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अभियंता दिवस।

rktvnews

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’

rktvnews

बक्सर:हिट एण्ड रन मामलें में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

बक्सर : एक बार फिर डी.के.कालेज ,डुमराँव ने मारी बाजी।

rktvnews

इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल

rktvnews

Leave a Comment