RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राज्य जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में भोजपुर ने जीते कई स्वर्ण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 मई।राज्य सब जूनियर/जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में भोजपुर जिला ने अपनी अलग पहचान बनाई।इस आशय की जानकारी देते हुए राज्य तैराकी संघ के उपाध्यक्ष सह भोजपुर के जिला सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला ने बताया कि इसका आयोजन डीपीएस दानापुर के मानक तरणताल में हुआ था।
बालक ग्रूप में 200 मीटर ,100 मीटर फ्रीस्टाइल में अयांश चौबे ने गोल्ड तथा 50 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर , ज्योतिरादित्य ने 50 मीटर की बैक स्ट्रेथ तथा बटरफ्लाई में सिल्वर ,शिवांश पाठक ने 100 मीटर ब्रेथ स्ट्रेंथ में सिल्वर , मनीष कुमार ने 50 मीटर में गोल्ड और 50 मीटर की फ्री स्टाइल में कांस्य जबकि शुभं कुमार ने 100 मीटर की फ्री स्टाइल तैराकी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
बालिका ग्रूप में संदेश की रुबी कुमारी ने गोल्ड,खुशी गुप्ता ने 50 मीटर की बैक स्ट्रेथ में सिल्वर, अमृता तिवारी ने 50 बैक स्ट्रेथ में कांस्य , श्रेया ने 50 मीटर की बटरफ्लाई में तथा हिमांशु ने 50 मीटर की बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता। रुबी के स्वर्ण पदक जीतने पर उनके कोच अभय पांडेय ने बधाई दी है।
रूबी कुमारी को छोड़ सभी सफल पदक जीतने वाले माउंट लिट्रा के छात्र हैं।इस स्कूल के कोच अरुण गौड़ ने इस प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया है। भोजपुर के विनोद कुमार, हरिशंकर और विजेंद्र सिंह रेफरी की भूमिका में थे। भोजपुर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने भोजपुर के प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की है।

Related posts

सारण:4 दिवसीय जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने वाणिज्य कर विभाग को वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 6 हज़ार करोड़ रुपए के निर्धारित राजस्व संग्रहण का लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज को पशुपालन मंत्री ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोपाल:कान्हा से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व के लिये नर बाघ रवाना।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से निर्वाचन संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रूस का सर्वोच्च राष्‍ट्रीय पुरस्कार प्राप्‍त किया।

rktvnews

Leave a Comment