RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बेंगलुरु स्थित भारतीय वायुसेना के मुख्यालय प्रशिक्षण कमान का दौरा किया।

RKTV NEWS/बेंगलुरु ( कर्नाटक)25 मई।चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 24 मई, 2024 को कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के प्रशिक्षण कमान का दौरा किया। उन्हें भारतीय वायुसेना की समग्र परिचालन तैयारियों को बढ़ाने के लिए कमान की भूमिका, प्रशिक्षण गतिविधियों के अनुकूलन एवं इसकी दक्षता में सुधार करने के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कमान के पदाधिकारियों को संबोधित किया और प्रशिक्षण के संचालन में सेनाओं के बीच तालमेल बनाने की दिशा में सभी कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बेहतर प्रशिक्षण के लिए राष्ट्र के संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए संयुक्त प्रयासों को और विस्तार देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। जनरल अनिल चौहान ने सभी अधिकारियों से देश की परिचालन सामर्थ्य को और सशक्त बनाने के लिए पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह किया।
इससे पहले, प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल नागेश कपूर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का स्वागत किया।

Related posts

दुमका में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का शुभारंभ।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन द्वारा मंगल सेवा के अंतर्गत दिव्यागजनों हेतु निःशुल्क शिविर का आयोजन।

rktvnews

कम समय में जाति आधारित सर्वे के आंकड़ों को एकत्रित एवं प्रकाशित कर बिहार आज फिर एक ऐतिहासिक क्षण का बना गवाह:तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन और ढुलाई पिछले वित्त वर्ष की तुलना में अधिक; जनवरी में उत्पादन 19 मीट्रिक टन पार।

rktvnews

कांवड़ यात्रा अब धार्मिक नहीं, बल्कि योजनाबद्ध राजनीतिक कार्यक्रम बन गयी है।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय में चित्रांकन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment