RK TV News
खबरें
Breaking News

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने निंबाहेड़ा में की बिजली, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)24 मई। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शुक्रवार को निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्बाध बिजली सप्लाई करने, मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता और सप्लाई, जल के स्त्रोतों, टैंकर से पानी सप्लाई, जल जीवन मिशन की समीक्षा की और सर्वे करवाकर आवश्यकतानुसार जल उपलब्ध कराने, नियमित टंकियों की सफाई करवाने, खराब पड़े हैंडपंप, ट्यूबवेल, बोरवेल आदि को ठीक करवाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ग्रीष्मकाल के दौरान नियमित रूप से पेयजल की गुणवत्ता की जांच करें।
जिला कलक्टर ने बैठक में सभी चिकित्सा संस्थानों में लू-तापघात के मरीजों के लिए बैड, आवश्यक दवा, जांच सुविधाओं एवं पर्याप्त मात्रा में आइस पैक, आइस क्यूब आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई फाइल पर कार्य करने, बिजली के पेंडिंग कनेक्शन दिलवाने, नगर में साफ सफाई रखने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

जिला कलेक्टर ने निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी कार्यालय में 10वी और 12 वी बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके पसंदीदा विषयों, करियर आदि के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने करियर को लेकर बहुत ज्यादा प्रेशर में आए बिना विषयों को सीखने पर अधिक ध्यान दें। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार गोपाल जीनगर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिशन कर्मयोगी का विस्तारित संस्करण लॉन्च किया।

rktvnews

तारा है सारा जमाना श्याम हमको भी तारो : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

चतरा:”एक युद्ध नशे के विरुद्ध” विषय पर त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Infertility की समस्या बन सकता है डिप्रेशन का कारण ; जानिये उससे बचने के तरीके : चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:डिजिटल श्री कृष्ण लीला:फुलों एवं अबीर होली की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने बांधा समां।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध चलाया गया छापामारी अभियान।

rktvnews

Leave a Comment