RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगदीशपुर मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 मई। आज महाराजा कॉलेज आरा में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु 197 जगदीशपुर मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी, भोजपुर महेंद्र कुमार के द्वारा सभी मतदान दल की ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान/वितरण केंद्र पर, मतदान के पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान समाप्ति के समय मतदान के कर्तव्यों के बिन्दु पर की गई। जिलाधिकारी के द्वारा निर्वाचन में प्रशिक्षण का महत्व एवं मतदान दल के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
ब्रीफिंग में 197 जगदीशपुर ARO अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर श्री संजीत कुमार
द्वारा प्रशिक्षण से मतदान समाप्ति तक के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं यथा-डिस्पैच केंद्र, मतदान से एक दिन पूर्व, मतदान से दो दिन पूर्व/ मतदान केंद्र पर व्यवस्था/ Receiving केंद्र/पैकेट्स की जानकारी आदि पर संक्षेप में प्रकाश डाला।
प्रथम पाली (पूर्वाह्न 09:30 से अपराह्न 01:00) में 736 में 728 मतदान कर्मी (PO,P1,P2, P3) उपस्थित हुए।
द्वितीय पाली (अपराह्न 01:30 से अपराह्न 05:00) में 736 में 736 मतदान कर्मी (PO,P1,P2,P3)उपस्थित हुए।
अनुपस्थित 08 कर्मियों पर स्पष्टीकरण करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा समुचित व्यवस्था यथा-पर्याप्त पेयजल/शौचालय/विद्युत आपूर्ति/पार्किंग/मेडिकल टीम/एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था की गयी है।
प्रशिक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) मोना झा, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल ऋषव राज, एवं अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:मध्यप्रदेश सरकार कैंसर रोगियों को राहत दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:बुनियाद केंद्र बक्सर में किया गया बुजुर्गो को सम्मान्नित।

rktvnews

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:गांव गरीब चेतना मंच के तत्वधान में डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment