RK TV News
खबरें
Breaking News

राष्ट्रीय विकास में मतदाताओं की भूमिका पर संगोष्ठी।

मतदाताओं को जनप्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार : डा अनुप्रिया कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई। मंगलवार को सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विकास में मतदाताओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का किया आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉक्टर पूनम कुमारी ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनुप्रिया कुमारी,सहायक प्रोफेसर राजनीतिक विज्ञान विभाग (वाई.एन कॉलेज दिघवारा जेपी विश्वविद्यालय छपरा),मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. तब्बसूनम बानो (राजनीतिक विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष जैन कॉलेज) उपस्थित रहीं। वही कार्यक्रम के संजोयक डॉ.मेराज दानापुरी(राजनीतिक विज्ञान विभागध्यक्ष एसबी कॉलेज उपस्थित रहे।सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र श्लोक दुबे किया ।तत्पचात मुख्य वक्ता डॉ. अनुप्रिया कुमारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की भारत एक लोकतांत्रिक देश है।प्रत्येक नागरिक को वोट देने का मूल अधिकार है। उन्हें अपने नेता को चुनने का अधिकार है जिसे वे सोचते हैं कि वह देश का नेतृत्व करने, आम लोगों की समस्याओं को हल करने, परिवर्तन लाने आदि में सक्षम है।वही मुख्य अतिथि डॉ. तब्बसून बानो के कहा की भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ की संघीय सरकार प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। देश के नागरिक इस चुनावी प्रक्रिया में सीधे तौर पर भाग लेते हैं।
भारतीय संविधान के अनुसार देश में नियमित, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने का अधिकार निर्वाचन आयोग को प्राप्त है। चुनाव आयोजित करने एवं चुनाव के बाद के विवादों से संबंधित सभी विषयों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मेराज दानापुरी ने किया इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आदित्य कुमार सिंह,सोलोक,गौरव,सौरव,रौशन, आनंद,अभिषेक रंजन,कल्लू कुमार धीरज का अहम योगदान रहा है

Related posts

वैशाली जिला में 28452 युवा बनेंगे नये मतदाता, पहली बार करेंगे मतदान।

rktvnews

अमित शाह की उपस्थिति में भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार और The Indigenous Progressive Regional Alliance (TIPRA), जिसे त्रिपरा मोथा के नाम से जाना जाता है और अन्य स्टेकहोल्डर्स, के बीच आज नई दिल्ली में त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे संसदीय समिति के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जनहित के कई मुद्दों को मजबूती से उठाया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्राट विक्रमादित्य के धर्म ध्वज और पुस्तिका “भारत का नववर्ष – विक्रम संवत्” का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज़ है वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली : पर्यवेक्षक, रणजीत कुमार बाल्मीकि

rktvnews

भोजपुर:इनडोर प्ले ग्राउंड विद्यालय को समर्पित।

rktvnews

Leave a Comment