RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:ई०वी०एम० का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार)22 मई। मंगलवार को ए०के० जॉय सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में एवं अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर की उपस्थिति में ई०वी०एम० का द्वितीय रैंडमाइजेशन समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। जिसमें बक्सर लोक सभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि किसी भी समस्या से निर्वाची पदाधिकारी को अवगत कराएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में सभी को विस्तार से समझाते हुए बताया गया कि इस प्रक्रिया के तहत ईवीएम के मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। प्रथम रेंडमाइजेशन में ईवीएम को विधान सभावार एलॉट किया गया था। वहीं दूसरे रेंडमाईजेशन से मशीनों को बूथवार चिन्हित किया गया है।
प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद मशीनों को पृथक एवं स्कैन कर संबंधित विधानसभा के डिस्पैच सेंटर पर भेज दिया गया है एवं उनका बूथवार चिन्हित कर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में कमिश्निंग का कार्य किया जाएगा।

Related posts

जिला खनिज फॉऊडेंशन ट्रस्ट के माध्यम से होगा विकासात्मक कार्य।

rktvnews

भोजपुर:113 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

जिन्होंने आजादी दिलाई, उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें – मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

मुजफ्फरपुर:मड़वन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हुई स्पेशल जांच, फ्री मिले महंगे इंजेक्शन।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के सूत्रधार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

घुटना के दर्द से छुटकारा के लिए लगा घुटनों का व्यायाम के विशेष योग स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

Leave a Comment