RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध बिजली, शिकायतों का हो त्वरित समाधान: अति. मुख्य सचिव, ऊर्जा

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )22मई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा श्री आलोक ने प्रदेश में बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि फील्ड में कार्यरत अभियंता ग्रिड सब स्टेशनों का नियमित दौरा करें। इस दौरे में वे जीएसएस वार बिजली की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति, छीजत, मेंटिनेंस तथा उपकरणों की गहन जांच करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यालय से प्रत्येक जोन में एक वरिष्ठ अधिकारी भेजा जाए जो जोन के संभागीय मुख्य अभियंता के साथ चर्चा कर अभियंताओं के इन दौरों का कार्यक्रम शीघ्र निर्धारित करें।
श्री आलोक मंगलवार को विद्युत भवन में वीडियो कांफ्रेंस से तीनों विद्युत वितरण कंपनियों, प्रसारण निगम तथा ऊर्जा विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिजली आपूर्ति, रिकवरी, योजनाओं की सर्किलवार समीक्षा कर रहे थे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि आमजन को निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप एक्सचेंज से बिजली खरीदकर भी आपूर्ति करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली अभियंता मुख्यालय पर रहें और सक्षम स्तर से अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ें। कॉल सेंटर एवं जीएसएस पर आमजन की बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि रिपेयर एवं मेंटीनेंस के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दें। सेफ्टी इक्विपमेंट्स का उपयोग करते हुए ही सुधार के कार्य किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
श्री आलोक ने कुसुम सी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की, जिससे कि किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन के समय भी बिजली उपलब्ध हो सके। बैठक में अध्यक्ष डिस्कॉम्स भानुप्रकाष एटरू, अजमेर डिस्कॉम के एमडी केपी वर्मा, तीनों डिस्कॉम्स व प्रसारण निगम के निदेशक (तकनीकी), मुख्य अभियंता, मुख्य लेखा नियंत्रक, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर यातायात पुलिस ने “तीज पर पति को हेलमेट पहनाएं और पति की लंबी उम्र पाएं” अभियान चला यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक !निःशुल्क हेलमेट किया वितरित।

rktvnews

भोजपुर:नववर्ष पर दर्शन हेतु माँ आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़।

rktvnews

आस्था के प्रतीक चैती छठ पर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य ।

rktvnews

आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 24 रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज इंडिया का आयोजन।

rktvnews

पटना:मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (राजभाषा) के तत्त्वावधान में आभासी मंच से ‘कलक्टर सिंह केसरी, नागार्जुन तथा कबीर जयंती समारोह’ संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment