RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग तथा दिव्यांगों को घर से वोट डलवाने का काम पूरा।

जिला महेंद्रगढ़ में 14 टीमों ने दो दिन में संपन्न कराया काम।

RKTV NEWS/नारनौल(महेन्द्रगढ़) 19 मई। भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार जिला महेंद्रगढ़ में भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में आज दूसरे दिन 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं तथा 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगों के घर पर जाकर वोट डलवाने का काम पूरा हो गया।
अटेली के बीडीपीओ तथा अब्सेंटी वोटर के डेडीकेटेड एआरओ नवदीप सिंह ने बताया कि इस बार लोकसभा आम चुनाव-2024 में जिला में 367 नागरिकों ने घर से वोट डालने के लिए 12-डी फार्म भरा था। आज दूसरे दिन पोलिंग टीमों ने उनके घर जाकर बैलेट पेपर के जरिए वोट डलवाने का काम पूरा कर लिया है।
उन्होंने बताया कि जिला में 85 वर्ष से अधिक आयु के 10153 नागरिक हैं। इनमें से 260 ने अपने बीएलओ के माध्यम से 12-डी फार्म में आवेदन किया था। इसी प्रकार जिला के 6421 दिव्यांग जनों में से 107 दिव्यांगों ने इस आप्शन को चुना था। ऐसे में अधिकतर लोग 25 मई को मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डालना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोकतंत्र के इस पर्व पर वे ईवीएम का बटन दबाकर वोट डालना चाहते हैं।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं व 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगों को घर से मतदान करने का मौका दिया है।
उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में 14 टीमें इस कार्य के लिए लगाई गई हैं। इस टीम में रिजर्व में रखे गए पीठासीन अधिकारी तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों को रखा गया है। इनके साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी होता है तथा साथ ही पुलिस टीम भी रहती है। टीम में अपने साथ मतपेटी तथा वोटिंग कंपार्टमेंट लेकर जा रही है ताकि मतदान की गोपनीयता बरकरार रहे। चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार ही मतदाता की वोट की गोपनीयता को पूरी तरह से बरकरार रखा जा रहा है।

Related posts

टीकमगढ़:आपराधिक प्रकरण में निरुद्ध रहने पर शिक्षक निलंबित।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा बच्चों के व्यवसायिक यौन शोषण एवं मानव तस्करी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

राज्यपाल ने कार से माउंट आबू भ्रमण किया।

rktvnews

एमएसएमई का लाभ उठाने के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए पशुधन क्षेत्र के लिए अब तक की पहली ‘ऋण गारंटी स्कीम’ लॉन्च की गई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी रजनीकांत के लिए वरदान।

rktvnews

लखीसराय :प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की साफ़ –सफाई की कमान जीविका दीदियों को,हलसी प्रखंड कार्यालय से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment