RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:20 से 30 मई तक बिजली विभाग बिजली बिल,मीटर से संबंधित समास्याओं के निवारण हेतु आयोजित करेगा शिविर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई। बिजली विभाग को शनिवार को मीटर, बिजली बिल से संबंधी लगातार शिकायत मिलने के उपरांत
विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ता के समस्या निवारण हेतु कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है।यह कैंप दिनांक 20.05.2024 से 30.05.2024 तक भोजपुर जिलांतर्गत प्रत्येक आपूर्ति अवर प्रमंडल/ प्रशाखा कार्यालय में उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र सुधार, मीटर, एवं अन्य समस्याओं के आन स्पॉट निवारण हेतु कैम्प लगाया जाएगा। जिसमें उपभोक्ता विद्युत संबंधित सभी समस्याओं का निवारण करा सकते है। इस संदर्भ में विद्युत कार्यपालक अभियन्ता, आरा एवं जगदीशपुर (बिहियां) द्वारा बताया गया कि विद्युत शिकायत पोर्टल 1912 पर विद्युत उपभोक्ताओं से विपत्र एवं मीटर संबंधित अत्यधिक शिकायत प्राप्त होने के फलतः कंपनी मुख्यालय द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में भोजपुर जिलांतर्गत प्रत्येक विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल/प्रशाखा कार्यालय में विद्युत संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों के आन स्पॉट निवारण हेतु कैम्प लगाया जाएगा। समस्याओं के अविलंब निवारण हेतु कैम्प में सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

लोक कलाकार रामाज्ञा राम के निधन पर राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने अर्पित की श्रद्धांजली,पद्मश्री देने की कि मांग।

rktvnews

सारण:मामलों को चिन्हित कर मध्यस्थता केन्द्र में उपलब्ध कराने एवं प्रगति के संबंध में बैठक का आयोजन।

rktvnews

जमीन दो,आवास दो आंदोलन का दूसरा दौर शुरु!3 अक्टूबर 2023 को आरा अंचल मुख्यालय पर प्रदर्शन -क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में सामाजिक सुरक्षा शिविर, 60 बंदियों ने किया आवेदन।

rktvnews

सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ:फाइलेरिया जागरूकता रथ आमजनों को करेगी जागरूक- सिविल सर्जन

rktvnews

देवघर:पुलिस उपाधिक्षक (यातायात), ने ऑटो एवं टोटो यूनियन के सदस्यों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment