RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 17 मई।आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी, अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को 33-बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित किया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 700 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी, कृष्णा कुमार द्वारा किया गया।
नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण स्थल के सभी कमरों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी मतगणना कर्मियों को चुनाव की महत्ता को देखते हुए ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट की संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण पूरी गहनता से प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर, प्रधानाध्यापक एमपी हाई स्कूल, मुख्य मास्टर प्रशिक्षक, अन्य मास्टर प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षण कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर आरा शहर में तीन नए वेन्डिंग ज़ोन चिन्हित, नवादा स्थित वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य प्रारंभ।

rktvnews

चुनावों के दौरान हिंसा लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय: रघुपति यादव

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जिला स्थापना दिवस पर लगाए गए स्टालों से प्रदर्शित की गई जिले की विकास की गाथा।

rktvnews

भोजपुर:भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर दुर्गा पूजा पंडाल समितियों एवं डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment