RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:महिला कालेज में निर्देशन सेल द्वारा मानसिक स्वास्थ्य व समायोजन का मापन किया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मई।16मई को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग में मददनिर्देशन सेल के द्वारा स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षा की छात्राओं का मानसिक स्वास्थ्य व समायोजन का मापन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर कंचन कुमारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष व निर्देशन सेल की समन्वयक डॉक्टर शादियां हबीब द्वारा की गई। उन्होंने निर्देशन की उपयोगिता पर बल डाला और छात्राओं को करियर के चुनाव व विषयों के चुनाव में परामर्श व निर्देशन किस प्रकार सहायक है इसके बारे में विस्तार से बताया।
डॉ विजयश्री आई क्यू ए सी की समन्वयक द्वारा छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य व शैक्षिक सामाजिक व भावात्मक समायोजन के बारे में बताया गया ।निर्देशन सेल की समन्वयक श्रीमती वीनू द्वारा छात्राओं को निर्देश दिए गए और उनके मानसिक स्वास्थ्य और समायोजन का मापन किया गया। डॉक्टर रबाब फातिमा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्राएं शामिल हुई।

Related posts

केन्‍द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18 सितम्‍बर को एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ करेंगी।

rktvnews

भोजपुर:विश्व में अद्वितीय रहा प्रयागराज महाकुंभ का मेला: गुड्डू सिंह बबुआन

rktvnews

आजमगढ़ में विश्व गौरैया दिवस पर बिटिया की विदाई पुस्तक का लोकार्पण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:धार में बनेगा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का स्मृति स्थल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण: अनुकंपा के आधार पर 8 आश्रितों को जनवितरण प्रणाली के अनुज्ञप्ति की दी गई स्वीकृति।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को ले अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment