RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का खिताब ए.सी.सी.जगदीशपुर ने जीता।

आरा/भोजपुर (डा दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मई। बुधवार को भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का फाइनल मैच आज प्रातः 9:00 बजे एसीसी जगदीशपुर बनाम सी.ए.बी. ग्रीन के बीच शुरू हुआ | टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 2 विकेट खोकर 115 रन बनाकर खेल रहे थे | इसके बाद जगदीशपुर के आदित्य कुमार सिंह के धारदार गेंदबाजी के कारण सीएबी की पूरी टीम मात्र 149 रन बनाकर आउट हो गई|सीएबी ग्रीन के तरफ से सचिन ने सर्वाधिक 60 रन ,आयुष ने 37 रन ,विराट ने 17 रन और आर्यमन ने 11 रनों का योगदान किया| एसीसी जगदीशपुर की तरफ से आदित्य कुमार सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक पांच विकेट ,आशीष रंजन ने दो विकेट तथा सुनील और मयंक ने एक-एक विकेट लिया |
149 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी जगदीशपुर की टीम की शुरुआत अत्यंत खराब रही| उसके 6 विकेट मात्र 35 रन के स्कोर पर गिर चुके थे और टीम हार के कगार पर खड़ी थी लेकिन जगदीशपुर के सुनील और आदित्य के शानदार बल्लेबाजी के कारण जगदीशपुर ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया | जगदीशपुर के 6 विकेट गिरने के बाद आदित्य और सुनील ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |आदित्य ने नाबाद 56 रन और सुनील ने नाबाद 55 रनों का योगदान किया| मृत्युंजय ने 14 रन बनाए| |सीएबी ग्रीन की तरफ से कुणाल ने शानदार शुरुआत करते हुए सर्वाधिक चार विकेट और विशाल ने दो विकेट लिया |इस प्रकार एसीसी जगदीशपुर ने सीएबी ग्रीन को चार विकेट से हराकर भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का खिताब अपने नाम कर लिया |
आज के मैच के निर्णायक गुलशन एवं राजीव थे, स्कोरिंग अमृतेश ने की | मैच के प्रारंभ में जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय ‘ज्ञानू’ द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया | मैच के दौरान विभिन्न क्लबो केपदाधिकारी ,सीनियर खिलाड़ी एवं सैकड़ो की संख्या में दर्शन मौजूद रहे और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने सीएलईए-कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

बाल श्रमिकों से काम करवाना पड़ा भारी।

rktvnews

दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च, जलाया प्रधानमंत्री का पुतला ! पत्रकारों की अविलंब रिहाई की मांग की।

rktvnews

पूर्व प्रधानाध्यापक के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए गणमान्य! अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 जनवरी 25

rktvnews

भोजपुर:आइसा का जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment