RK TV News
खबरें
Breaking News

सहयोग संकल्प फाउंडेशन से जनपद को मिलेगा फायदा : पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा

आर/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मई।जगदीशपुर प्रखंड के दुलौर स्थित सम्राट नगर में स्वयंसेवी संस्था सहयोग संकल्प फाउंडेशन संस्था का उत्सवी माहौल में शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।संस्था के पदधारकों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था को सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो संस्था का उद्देश्य बेहतर चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार और संसाधन का सुविधा दिलाना जनहित, समाजहित एवं देशहित में है। इससे जरूरतमंदों का काफी फायदेमंद होगा।संस्था का सचिव प्रमोद कुमार गिरि ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों का सेवा करना है। संस्था द्वारा अच्छा इलाज, बेहतर शिक्षा, रोजगार और संसाधन मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि गांव में कैंप लगाकर निशुल्क लोगों का इलाज किया जाता है। वहीं बेहतर स्कूल में छात्र-छात्राओं को नामांकन कराने में 20%, स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिक में 25 से 50 प्रतिशत का छूट दिया जाता है। वही इंजीनियरिंग मेडिकल और मेडिकल कॉलेज में भी नामांकन के समय 25% तक नामांकन शुल्क माफ कराया जाता है। आगे बताया कि संस्था के द्वारा युवक-युवती और महिलाएं को कंप्यूटर की शिक्षा, सिलाई, ब्यूटीशियन, पेंटिंग और आकर्षक हैंडीक्राफ्ट बनाने का प्रशिक्षण शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस दौरान संस्था के पदधारकों और सदस्यों पश्चिमी आयर मुखिया उमेश कुशवाहा, जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुमताज वारसी,जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अनूप पटेल,पूर्व उपमेयर पुष्पा कुशवाहा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष अभिषेक मेहता,नावानगर के सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र सिंह,नागेंद्र केशरी सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का अगुवाई व्यवस्थापक प्रेम मौर्या, कोषाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, जिला कोऑर्डिनेटर रंजन टाईगर ने संयुक्त तरीके से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग संकल्प फाउंडेशन सदस्य पंकज प्रधान,भोला पंडित, रवि कुशवाहा, अभिषेक मेहता, सदस्य खुशबू सिंह, संजू सिंह, रुक्मणी कुमारी,कौशर जमाल,सोनम सिंह और गुड़ी कुमारी सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

चतरा:शहीद दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को मौन रख कर किया गया नमन।

rktvnews

मोदी की चुप्पी, मोदी के बोल!

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में जनसंपर्क अभियान तेज,जनसभा में उमड़ती भीड़ दिलायेगी जीत : सूर्यभान सिंह

rktvnews

भोजपुर:संविधान की अनदेखी करने वाले न करें बाबा साहेब के अपमान की बात : रघुपति

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया; युवाओं से बौद्धिक अखंडता और राष्ट्र निर्माण की भावना बनाए रखने की अपील की।

rktvnews

युद्ध की प्रकृति और स्‍वरूप में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण वित्तीय प्रक्रियाओं में बदलाव अपनाने की जरूरत: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

rktvnews

Leave a Comment