RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:जनहित साहित्य मंडल के तत्वावधान में काव्यतीर्थ महोत्सव 2024!

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)13 मई।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनहित साहित्य मंडल,आरा के तत्वावधान में जीवन ज्योति नर्सिंग होम महावीर टोला आरा में सरस्वती सम्मान प्राप्त साहित्यकार डॉ. श्रीनिवास शर्मा की पावन स्मृति में काव्य तीर्थ महोत्सव का आयोजन वरीय कवित्री गायत्री सहाय की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। इस आयोजन में आरा नगर के स्थानीय कवियों ने अपनी नूतन नवीन कविताओं का पाठ किया। इस अवसर जनहित परिवार रजत जयंती पुस्तक श्रृंखला के अंतर्गत अयोध्या दर्शन नामक पुस्तिका का लोकार्पण किया गया तथा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मनोज रंजन को डॉ. श्रीनिवास शर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
कविता पाठ करने वालों में जगत नंदन सहाय, अरविंद कुमार सिंह, राम प्रहलाद तिवारी, डॉ रेणू मिश्रा, डॉ किरण कुमारी, डॉ ममता मिश्रा, अनिल राज, ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा, हरेराम सिंह, अजय कुमार गुप्ता, सियाराम दुबे, शरद कुमार सिंह, गायत्री सहाय, नंदकिशोर सिंह कमल, रमेश सिंह , अतुल प्रकाश आदि प्रमुख थे।
आगत अतिथियों का स्वागत जीवन बीमा निगम के विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अरविंद सिंह अधिवक्ता ने तथा मंच का संचालन क्रमशः नंदकिशोर सिंह कमल और अतुल प्रकाश ने किया।

Related posts

नारनौल:प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अब 15 तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया जागरण संवादी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: मनोज सिंह कुशवाहा बने बिहिया प्रखंड जनता दल (यू. ) अध्यक्ष।

rktvnews

पुरानी बातें!

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 अगस्त 26

rktvnews

एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में 30 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का भुगतान किया।

rktvnews

Leave a Comment