RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उज्जैन:अनेक मतदान केन्द्रों पर आकर्षक सजावट, मतदाताओं की सुविधा के लिए टेंट, कुर्सी और ठन्डे पानी की व्यवस्था।

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)12 मई।लोकसभा चुनाव-2024 के तहत संसदीय क्षेत्र उज्जैन आलोट में 13 मई को मतदान होगा। मतदान दिवस के दिन मतदान करने आने वाले मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं।

गर्मी से बचाव के लिए इंतजाम

कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को बैठने के लिए कुर्सी, छाया के लिए टेंट तथा पीने के लिए ठण्डे पानी की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को ज्यादा देर तक अपनी बारी का इंतजार न करना पड़े इसके लिए अधिक मतदान वाले केन्द्रों में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही मतदान दलों के सदस्यों को रात्रि विश्राम एवं मतदान का कार्य सुविधाजनक रूप से सम्पन्न कराने के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है।

अनेक मतदान केन्द्रों पर आकर्षक सजावट।

अनेक मतदान केन्द्रों को फूल, रंगोली, पेंटिंग और तोरण से सजाया गया है। मतदाताओं के स्वागत के लिए स्वागत द्वार बनाए गए हैं। अनेक स्थानो पर गर्मी को देखते हुए टेंट के साथ ही कारपेट भी बिछाया गया है।

Related posts

बक्सर: डीएम ने किया ई0वी0एम0 संग्रहण केन्द्र स्थल एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

विहंगम योग जिला कार्यालय का उद्घाटन ।

rktvnews

बिहार:विधानसभा उप-चुनाव के लिए जन सुराज ने घोषित किया संशोधित उम्मीदवारों का नाम।

rktvnews

गढ़वा:पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, मुखिया, पंचायत सचिव, जलसहिया समेत अन्य के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment