RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: वोट दे और सिनेमा के टिकटों पर 50% की छूट पाएं🤓

RKTV NEWS/पटना (बिहार)10 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक के नेतृत्व में सहभागितापूर्ण वातावरण में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 सम्पन्न कराने के लिए संपूर्ण जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्टेकहोल्डर्स द्वारा इसमें अहम भूमिका निभाई जा रही है। चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सिनेमा घरों के ओनर्स एसोसिएशन, आईएमए, विद्यालयों के संघों, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर्स, रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसियेशन, शॉपकीपर्स एसोसिएशन, खिलाड़ियों के संगठनों आदि सभी की मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी हो रही है। इसी कड़ी में सिनेमा घरों के संचालकों (प्रोपराइटर्स / प्रबंधकों) द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि दिनांक 01.06.2024 को मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को सिनेमा टिकट में 50% छूट दी जाएगी। यह छूट दिनांक 01.06.2024 एवं दिनांक 02.06.2024 को सभी शो में दिया जाएगा। कोई भी मतदाता दिनांक 01.06.2024 को मतदान कर किसी भी सिनेमा हॉल में अपनी ऊँगली पर लगी स्याही दिखाएँगे तो उन्हें सिनेमा टिकटों पर 50% की छूट दी जायेगी।

Related posts

पटना: नहीं रहे महान साहित्य-सेवी आचार्य निशान्त केतु,बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष ने किया शोक प्रकट।

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़हरा कृषि भवन परिसर में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के पास स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का उत्कृष्ट रिकॉर्ड है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता खेलभवन में आयोजित।

rktvnews

नितिन गडकरी ने राजस्थान में सड़कों को चौड़ा करने के लिए 972.80 करोड़ रुपये और सीआरआईएफ के अंतर्गत 384.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

rktvnews

विशाखापट्टनम में मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता पर सम्मेलन-सह-संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment