RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

भोजपुर:पीजी मनोविज्ञान वीकेएसयू द्वारा योग पर दिया गया प्रशिक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 मई।9 मई को वीर कुंवर सिंह विश्ववद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान में आज योग पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो लतिका वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में डॉ लाल बाबू सिंह ने योग के माध्यम से, प्राणायाम आसन के माध्यम से योग का प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि जे पी विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष प्रो पूनम सिंह ने योग के विभिन्न आयामों को – कर्म योग, ज्ञान योग, हठयोग, राजयोग एवं भक्ति योग की उपयोगिता तथा महत्व को बताया। प्रो लतिका वर्मा ने दैनिक जीवन में योग्य के महत्व पर बल दिया और बताया कि नियमित रूप से योग के माध्यम से मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाया जा सकता है। विभिन्न रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं। धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रियंका पाठक ने किया। प्रमुख उपस्थिति में डॉक्टर संगीता सिंहा, प्रो मंजू सिंह ,नीरज, दरोगा जी एवं केसरी जी आदि रहे ।प्रशिक्षण में सेमेस्टर 2 एवं सेमेस्टर 4 के लगभग 70 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Related posts

पूर्वी चंपारण:कालाजार उन्मूलन की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है पूर्वी चम्पारण।

rktvnews

झारखंड:दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में सील : के रवि कुमार

rktvnews

“मैनेजमेंट के मखमली पर्दे के पीछे दम तोड़ती पत्रकारिता”।

rktvnews

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन परिसर में ध्वाजारोहण किया।

rktvnews

भोजपुर:ईश्वर दिखावा पर प्रसन्न नहीं होते, श्रद्धा भाव चाहिए : शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन, पथ निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं रेलवे से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment