RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 मई।जिला समाहरणालय, भोजपुर आरा के सभागार में आज सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्मिक कोषांग के अंतर्गत प्रतिनियुक्ति होने वाले पीठासीन पदाधिकारी और P1, P2, P3 ,P4 से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई ।इसके अलावा लोकसभा में प्रत्येक ARO प्रक्षेत्र में एक पिंक बूथ स्थापित करने पर भी चर्चा हुई । इस प्रकार के बूथों पर सभी कर्मी महिला ही होगी ।इसके अलावा मिक्स बूथ बनाए जाने पर भी चर्चा हुई । जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी अर्बन एरिया में मिक्स बूथ बनाए जाने की बात कही गई ।15 मई को सेकंड रेंडमाइजेशन किया जाएगा । इसके बाद से सभी बूथों पर उपलब्धता के अनुसार पीठासीन पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी । जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सेकंड ट्रेनिंग में ही प्रत्येक मतदान कर्मियों को परिचय पत्र दिया जाएगा तथा उसी दिन मानदेय का भुगतान किए जाने का भी निर्देश दिया गया है । समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया की माइक्रो आब्जर्वर की प्रथम ट्रेनिंग 24 अप्रैल 2024 को दी गई थी उनकी दूसरी ट्रेनिंग 28 मई 2024 को दिया जाएगा। सामग्री को कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि 2 से 3 दिनों में सभी सामग्रियों तैयार हो जाएंगे तथा 25 मई तक सभी सामग्रियों को डिस्पैच सेंटर पर भेजने की कार्रवाई संपन्न कर ली जाएगी।

Related posts

मध्यप्रदेश:जनजातीय विकास कार्य प्रेरक दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित हो : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर में पेंशन महोत्सव ,बढ़ी हुई पेंशन राशि का लाभ।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान का किया दौरा।

rktvnews

दरभंगा:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कार्य में लगे कर्मी को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मिला अधिकार।

rktvnews

भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, जोधपुर, रायपुर और ऋषिकेश के 6 एम्स में अब सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है

rktvnews

नेहा सिंह राठौर के समर्थन में ऐपवा ने योगी का पुतला जलाया।

rktvnews

Leave a Comment