RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

यह लड़ाई है दिया और तूफान की: शिवानंद तिवारी

RKTVNEWS/पटना (बिहार)08 मई ।सांसद व पूर्व मंत्री रहे राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने लोकसभा चुनावों को लेकर अपने राजनीतिक बयान में कहा की बिहार में इस बार के चुनावी अभियान को देखकर एक पुराने फ़िल्मी गीत की याद आ रही है. 1956 बनी इस फ़िल्म का नाम था ‘तूफान और दिया’. भरत व्यास के लिखे इस गीत को मन्ना डे साहब ने गाया था. उस गीत का मुखड़ा है ‘निर्बल की लड़ाई बलवान से, यह कहानी है दिये और तूफ़ान की’. बिहार में इस लोक सभा के चुनाव अभियान का जो परिदृश्य है उसका सबसे बढ़िया और माकूल बयान इस गीत में है।
उन्होंने कहा की आचार संहिता लागू होने के बाद बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत हुई. प्रधानमंत्री जी की अब तक यहाँ सात सभायें हो चुकी हैं. अभी और होने वाली हैं. पटना में रोड शो भी करने वाले हैं. अमित शाह अब तक चार सभा कर चुके हैं. राजनाथ सिंह जी की भी कुछ सभायें हुई हैं. मुख्यमंत्री जी तो रोज़ाना लगभग तीन सभा कर ही रहे हैं. आज कल रोड शो भी करने लगे हैं.
महा गठबंधन की ओर से राहुल जी की अब तक मात्र एक सभा भागलपुर में हुई है. खरगे जी ने अपनी एक सभा कटिहार में की है.
शिवानंद तिवारी ने अपने बयान में कहा की मीडिया का झुकाव भी स्वभाविक रूप से सत्ता पक्ष की ओर ही है. अख़बारों के पन्ने रोज़ाना सत्ताधारी दल के छोटे बड़े नेताओं के बयान से भरे रहते हैं. तेजस्वी को या कभी-कभी लालू जी को जगह देना मजबूरी है
दूसरी ओर अकेले महाभारत के अर्जुन की तरह तेजस्वी मज़बूती के साथ मैदान में डटे हुए हैं. वैसे तो महा गठबंधन की पार्टियाँ लगी ही हुई हैं. लेकिन हर क्षेत्र में तेजस्वी की माँग हो रही है. उनकी सभाओं में ज़बरदस्त भीड़ हो रही है. उस भीड़ में विभिन्न जातियाँ के युवाओं की भारी उपस्थिति होती है.
इस चुनाव में तेजस्वी बिहार में लोकप्रिय जन नेता के रूप में उभरे हैं. राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान बनी है. उदारवादी राजनीति की धारा के लोग बिहार की राजनीति के लिए इसको सकारात्मक और शुभ मानते हैं. बिहार का चुनाव अभियान ही तेजस्वी का मज़बूत जन नेता के रूप में परिचय दे रहा है. एक ओर तेजस्वी हैं तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अकूत साधनों वाली दिल्ली पटना की सरकार है.
बिहार में आज जो चुनावी परिदृश्य है उसका सबसे उपयुक्त बयान मन्ना डे के गाये गीत के जरिए ही हो सकता है. ‘यह लड़ाई है दिया और तूफान की‘।

Related posts

भोजपुर: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल अनवरत जारी।

rktvnews

देहरादून:कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों को ले आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अयोध्या धाम से लौटने पर भोपाल विमान तल पर हुआ स्वागत।

rktvnews

डीपीआईआईटी सचिव ने बेंगलुरु में आईओटी और एआई के लिए के-टेक एमईआईटीवाई नैसकॉम उत्कृष्टता केंद्र में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह ने आरा में 23.12 करोड़ रुपये की लागत से 137 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

लखीसराय: सफाई हेतु सदर प्रखंड और लक्ष्य जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के बीच इकरारनामा पर किया गया हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment