RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छपरा वासियों ने निकाली मतदाता जागरूकता साइकिल रैली।

RKTV NEWS/छपरा (सारण) ,08 मई ।लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये स्वीप कोषांग के माध्यम से पूरे सारण जिले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० गौरव मंगला के नेतृत्व में छपरा वासियों ने मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली। इस रैली में समाज के विभिन्न वर्गों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सैकड़ो की संख्या में भाग लिया।
मतदाता जागरूकता साइकिल रैली राजेन्द्र स्टेडियम छपरा से प्रारम्भ होकर थाना चौक-साहेबगंज-प्रधान डाकघर-मौना चौक- साढा ढाला-प्रभुनाथ नागर-शक्ति नगर- ओवर ब्रिज- कचहरी स्टेशन- जोगिनिया कोठी- नगर पालिका चौक- राजेन्द्र सरोवर- गोपेश्वर नगर- अनुमंडल पदाधिकारी आवास होते हुये पुनः राजेन्द्र स्टेडियम में समाप्त हुई।
इस रैली में एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, रोटरी, लायंस क्लब, रोटी बैंक, विभिन्न कोचिंग संस्थान, विद्यालय एवं कॉलेज के प्रतिनिधियों/छात्र/छात्राओं के साथ साथ अन्य स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रैली में मतदाता जागरूकता से संम्बन्धित स्लोगन की तख्तियों तथा मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से छपरा एवं संपूर्ण सारण जिला वासियों को बढ़ चढ़ कर अपने मताधिकार के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
रैली को स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी -सह- उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वीप कोषांग के सभी नोडल पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बुथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केन्द्र पर बैठक!प्रधानमंत्री के जनहितकारी योजनाओं को बताना और फायदा पहुंचाना लक्ष्य:संतोष चन्द्रवंशी

rktvnews

ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेंस (जी के सी यूएई – संयुक्त अरब अमीरात) ने मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

चर्चित नेता सह समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

rktvnews

सारण:अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

26 फरवरी को गया के गांधी मैदान में होगी हम की बड़ी जनसभा:- प्रफुल्ल चंद्रा

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में भैया दूज का पावन पर्व मनाया।

rktvnews

Leave a Comment