RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सोनपुर में”सतरंगी सप्ताह समावेशी वॉकथॉन” का आयोजन।

RKTV NEWS/सारण (छपरा)02 मई।सोनपुर में आम मतदाता जागरूकता अभियान संबंधी “सतरंगी सप्ताह समावेशी वॉकथॉन” का आयोजन जिला पदाधिकारी सारण के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत कराया गया।वॉकर्थॉन कार्यक्रम का आयोजन पूल घाट से प्रारंम्भ होकर कालीघाट तक किया गया । इस समावेशी वॉकथॉन के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं तक पहूँचने हेतु पहल किया गया है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि आपका मतदान मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
इस सतंरगी सप्ताह समावेशी वॉकथॉन के माध्यम से दिनांक-20 मई 2024 को मतदान अवश्य करने हेतु मतदाता को जागरूक करने के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रयासरत है। इस वॉकथॉनसें ‘चुनाव का पर्व देश का गर्व’ का झण्डों के माध्यम से सभी को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए प्रयास किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर कुमार निशांत विवेक ने सभी को इस अवसर पर मतदान शपथ भी दिलाया। नौका के माध्यम से भी आज मतदान के विभिन्न स्लोगनों के साथ मतदान हेतु जागरूकता का कार्य किया गया। हाथ में “VOTE NOW” का स्लोगन भी आकर्षित कर रहा था। अंत में”मतदान का त्योहार बिहार है तैयार” के संदेश के साथ इस वॉकथॉन को कालीघाट के पास समाप्त किया गया। इस कार्यक्रम में CDPO, BDO, MO, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, अंचल अधिकारी,कार्यपालक दण्डाधिकारी, ICDS Team, MO Team सभी लोग उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:सुंदर और स्वच्छ आरा बनाने में सहयोग करें :जन सुराज प्रत्याशी डॉक्टर विजय गुप्ता

rktvnews

रायपुर : झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, दो क्लिनिक सील।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

भोजपुर:अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित, विजय पताका फहराकर अंतिम सांस लेना कुंवर सिंह की वीरता का परिचायक :प्रो गांधी जी राय

rktvnews

केंद्र सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करेगी तो राज्य सरकार कराएगी विकास कार्य: मुख्यमंत्री

rktvnews

अतीत की धरोहर को वर्तमान से जोड़ने की सराहनीय कोशिश है नवसज्जित गोलघर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment