RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)01 मई।जिला कलेक्टर काना राम ने कहा कि जिलेवासियों का अच्छा स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण उपचार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए चिकित्सक सेवाभाव एवं संवेदनशीलता के साथ मरीजों का उपचार सुनिश्चित करें। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन से जुडे़ कार्यों को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि जिले को स्वास्थ्य सूचकांकों में अग्रणी बनाने के लिए चिकित्सा व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सक अस्पतालों में समय पर पहुंचे और रोगियों एवं उनके परिवारजनों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों में अनावश्यक देरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय अस्पतालों में निःशुल्क दवा और जांच सुविधाएं उपलब्ध है, पर हमारा प्रयास रहे कि लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो।

औचक निरीक्षण करें, कमियां सुधारें, वरना होगी कार्रवाई

जिला कलक्टर ने कहा कि सीएमएचओ, बीसीएमएचओ चिकित्सालयों में नियमित निरीक्षण करें। साथ ही, पूर्व निरीक्षण अभियान की कमियों का पुनरावलोकन नहीं हो, इसकी सुनिश्चिता करें। अपनी स्तर पर रही कमियों को तुरंत सुधारें। उन्होंने कई ब्लाॅक में अच्छे कार्यों की प्रशंसा की तो कईयों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीसीएमओ, सीएचसी इंचार्ज, मेडिकल ऑफिसर्स सहित पैरामेडिकल स्टाफ गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। चिकित्सा संस्थान में पौधारोपण करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें।

टीबी मुक्त जिले के लिए बनाए कार्ययोजना

जिला कलक्टर ने कहा कि 2025 तक भारत को टीबी से मुक्त करना है। इसके लिए हमें विशेष प्रयास करने होंगे। हर माह के अनुसार गतिविधियों की कार्ययोजना बनाकर धरातल पर उतारें। रोग लक्षण दिखने पर ज्यादा से ज्यादा टीबी स्क्रीनिंग करें। उन्होंने राजकीय चिकित्सा संस्थान में ही गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी कराने के निर्देश दिए। लाभार्थियों को बकाया राशि शीघ्र जारी करें। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, जांच योजना, परिवार कल्याण, संस्थागत प्रसव, ए.एन.सी. पंजीकरण, टीकाकरण सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की ब्लॉकवार चर्चा की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बायोमेडिकल वेस्ट का नियमित निस्तारण करवाएं। दवाओं का तीन माह का स्टाॅक रखें। एसीएमएचओ डॉ. रवि खीचड़ ने भी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एनीमिया मुक्त राजस्थान के संबंध में शिक्षा विभाग को दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में पीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह, एसीएमएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रविशंकर शर्मा, जिला औषधि भंडार से डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह, एन.एच.एम. स्टॉफ, बी.सी.एम.ओ., सी.एच.सी. इंचार्ज, बीपीओ उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री 22 जुलाई को रोजगार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में 70,000 से अधिक नई भर्ती वाले लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

झारखंड में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान हेतु ओरिएंटेशन प्रोग्राम।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने छठ व्रतियों के बीच सूप और फलों का किया वितरण।

rktvnews

जयपुर:वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने होली के अवसर पर निकाले गए स्वांग कार्यक्रम में शिरकत की।

rktvnews

अमेरिका तक पहुंचा बिहार का मखाना, उत्पादन 10 वर्ष में हुआ दो गुणा।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की शीघ्र नियुक्ति का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment