RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 26 अप्रैल को,सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

RKTVNEWS/ भोपाल (मध्यप्रदेश)25 अप्रैल।लोकसभा निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में प्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार, 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-6 टीकमगढ़ (अजा), क्र.-7 दमोह, क्र.-8 खजुराहो, क्र.-9 सतना, क्र,-10 रीवा एवं क्र.-17 होशंगाबाद में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान सम्पन्न कराने के लिये सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों तक पहुंच गये हैं। मतदान केन्द्र पहुंचने पर मतदान कर्मियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।

मतदान दिवस को रहेगा अवकाश

मतदाताओं की सुविधा के लिये दूसरे चरण के उपरोक्त छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान दिवस (26 अप्रैल) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है।
वोटर टर्न-आउट एप एवं सीईओ एमपी की वेबसाईट से नागरिक ले सकेंगे मतदान प्रतिशत की जानकारी
मतदान के दिन (26 अप्रैल को) भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट https://ceomadhyapradesh.nic.in पर मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।

Related posts

गिरीडीह :उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला नजारत उप समाहर्ता ने जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

rktvnews

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह भजन लाल शर्मा ने ली प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ।

rktvnews

नैशनल कॉलेज क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के पहले राउंड में IIT मद्रास की नेहा ने प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान।

rktvnews

देहरादून:देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:गोरिया करके श्रृंगार….पीसेली हरदिया..आदि पारंपरिक होली गीतों से गुलजार हुआ सांस्कृतिक मंच।

rktvnews

भोजपुर: पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार रजनीश।

rktvnews

Leave a Comment