RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के 9 लोकसभा क्षेत्रों में 127 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)23 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के लिये भरे गये नाम निर्देशन पत्रों की वापसी प्रक्रिया के बाद अब 127 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। नाम वापस ले ने के अंतिम दिन सोमवार को 14 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये।
श्री राजन ने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना में 15 अभ्यर्थी, क्रमांक-2 भिण्ड (अजा) में 7 अभ्यर्थी, क्रमांक-3 ग्वालियर में 19 अभ्यर्थी, क्रमांक-4 गुना में 15 अभ्यर्थी, क्रमांक-5 सागर में 13 अभ्यर्थी, क्रमांक-18 विदिशा में 13 अभ्यर्थी, क्रमांक-19 भोपाल में 22 अभ्यर्थी, क्रमांक-20 राजगढ़ में 15 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-29 बैतूल (अजजा) में 8 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गये हैं। इन अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-2 भिण्ड (अजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-3 ग्वालियर में 2 अभ्यर्थियों, क्रमांक-4 गुना में 2 अभ्यर्थियों, क्रमांक-5 सागर में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-18 विदिशा में 3 अभ्यर्थियों, क्रमांक-19 भोपाल में 3 अभ्यर्थियों एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-29 बैतूल (अजजा) में 1 अभ्यर्थी ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये हैं।

Related posts

रायपुर : शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम है योग- श्याम बिहारी जायसवाल

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा बलुआ मे सदस्यता अभियान चला कर विभिन्न समुदाय के सैकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलवायी गई।

rktvnews

भोजपुर : शराब के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग की तीन नई पहलें।

rktvnews

भोजपुर: स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली को डीडीसी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय में किया वृक्षारोपण।

rktvnews

Leave a Comment