RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए चौथे दिन 12 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)22 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र के चौथे दिन सोमवार को 12 अभ्यर्थियों ने 22 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। अब तक 28 अभ्यर्थियों द्वारा 47 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि चौथे चरण के लिये तीसरे दिन 22 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक- 21 देवास (अजा) में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में पूर्व के एक अभ्यर्थी द्वारा पुन: 1 नाम निर्देशन पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। चौथे चरण के शेष लोकसभा संसदीय क्रमांक-25 धार (अजजा) में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार, 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता विषय पर आयुष विभाग द्वारा जागरूकता कैंप आयोजित।

rktvnews

सारण:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण।

rktvnews

दरभंगा:महारानी कामसुंदरी के निधन पर शोक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:रेड रन मैराथन दौड़ आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात में महेसाणा के तारभ में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और आधारशिला रखी।

rktvnews

Leave a Comment