RK TV News
खबरें
Breaking News

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो पहुंचे जीएल पब्लिक स्कूल कनीना।

स्कूल मैनेजमेंट अकाउंटेबिलिटी गाइडलाइंस की पालना सुनिश्चित की जाए : प्रियांक कानूनगो

सुरक्षा खामियां ठीक करने तक नहीं होंगे नए दाखिले

इस हादसे में घायलों से निजी अस्पताल ने पैसे लिए हैं तो वापस दिलाएंगे : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

RKTVNEWS/कनीना (महेंद्रगढ़), 13 अप्रैल। जिला महेंद्रगढ़ के उन्हाणी में हुए स्कूल बस हादसे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो आज जीएल पब्लिक स्कूल कनीना में पहुंचे। उन्होंने जिला के अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री कानूनगो ने कहा कि सभी निजी स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट अकाउंटेबिलिटी गाइडलाइंस की पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट अकाउंटेबिलिटी गाइडलाइंस की पालना न करवा पाने पर जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस स्कूल में सुरक्षा खामियां ठीक करने तक नए दाखिले नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि स्कूल सेफ्टी आडिड की जाएगी। स्कूल सेफ्टी मैनुअल के अनुसार गलती करने पर संबंधित स्कूल पर जुर्माना लगाया जा सकता है। पहली गलती पर कुल राजस्व का एक प्रतिशत, दूसरी गलती पर तीन तथा तीसरी गलती पर 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन व स्कूल मैनेजमेंट कमेटी गठित की जाए। हर कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को शामिल किया जाए।

अधिकारियों की बैठक लेते राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राइवेट स्कूलों की कमाई को नियंत्रित करना होगा‌। उनके लालच में बच्चों की जान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
इसके बाद बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री कानूनगो ने कहा कि इस मामले की जांच सही दिशा में हो, दोषियों को सजा मिले तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती ना हो, इस उद्देश्य को लेकर आयोग अपनी जांच करेगा तथा भारत सरकार को सौंपेगा ताकि ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि जिला में दो दिन में अब तक 22 स्कूल वाहनों को इंपाउंड किया है। वहीं 58 चालान किए गए हैं। इस मौके पर डीसी ने कहा कि अगर इस हादसे में घायल हुए स्कूली विद्यार्थियों से इलाज के दौरान किसी निजी अस्पताल ने पैसे लिए हैं तो उनके पैसे जिला प्रशासन वापस कराएगा। अभिभावकों को पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, सचिव आरटीए मनोज कुमार, सीएमओ डा रमेश चंद्र आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव, डीपीओ संगीता यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बड़हरा प्रखंड के सभागार में बिदाई सह स्वागत समारोह आयोजित।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

नही बख्से जायेंगे असामाजिक तत्व:मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

भोजपुर : अफीम का डोडा व पौधे के डंठल को पुलिस ने किया बरामद!16 बोरा डोडा बरामद।

rktvnews

शिवमय गंगोत्सव एवं बाबा श्री काशी विश्वनाथ लोक गौरव सम्मान समारोह का होगा आयोजन।

rktvnews

लोजपा (रा) के भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान 16 जनवरी को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प महा सभा में हजारों समर्थकों संग करेंगे शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment