RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव के लिये 4 आपराधिक तत्वों को किया जिला बदर।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)13 अप्रैल।जिले में लोकसभा आम निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आपराधिक तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की गई है। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान ने 4 आदतन अपराधियों को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत जिला बदर करने के अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। साथ ही 20 लोगों को संबंधित पुलिस थाने में हाजिरी देने के आदेश दिये गए हैं। इसके अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के एक व्यक्ति को बाउण्ड ओवर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने और लोक शांति व जन सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान ने यह आदेश जारी किए हैं।
जिला बदर किये गये अपराधी को जिले से बाहर जाने के बाद हर माह अपने निवास स्थान की सूचना रजिस्टर्ड डाक से संबंधित पुलिस थाने को अनिवार्य रूप से देनी होगी। इसी तरह सदाचार बरतने के आदेश जिन अपराधियों को दिए गए हैं उन्हें निर्धारित तारीख को संबंधित पुलिस थाने में अपनी हाजिरी देना होगी।
जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान द्वारा आदतन अपराधी विक्की पुत्र अनिल वाल्मीक निवासी वार्ड क्र.-4 आंतरी, सुमित उर्फ लड्डू पुत्र अनिल वाल्मीक निवासी खटीक मोहल्ला मुरार, सतीश उर्फ संतोष नरवरिया निवासी घोसीपुरा एवं अमन यादव पुत्र धीरज यादव निवासी बड़ागांव को 3 – 3 माह की अवधि के लिये जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए हैं।

इन्हें देनी होगी थाने में हाजिरी

आपराधिक प्रवृत्ति के जिन लोगों को संबंधित थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं, उनमें हेमंत बरैया पुत्र स्व- राजेन्द्र प्रसाद आर्यनगर मुरार, अंकित शर्मा पुत्र रमेश शर्मा, शिवनाथ उर्फ विश्शो पुत्र सुभाषचन्द्र हलदार, धर्मेन्द्र चौहान पुत्र राजबहादुर चौहान निवासी गिरवाई, गोपाल कुशवाह पुत्र किशनलाल निवासी गिरवाई, श्याम उर्फ छोटू राजावत पुत्र विनोद राजावत गिरवाई, अजीत वाल्मीक पुत्र आनंद वाल्मीक गिरवाई, राजेश यादव पुत्र जण्डेल यादव निवासी बड़ागांव मुरार, कालू उर्फ लाखन पुत्र नारायण पाल निवासी घोसीपुरा, अमन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी बड़ागांव, संजय यादव पुत्र महेश यादव निवासी बड़ागांव, दौलत यादव पुत्र रामनरेश यादव घासमंडी, गुरूपाल सिंह पुत्र दीप सिंह चीनौर, सतीश उर्फ कानपुरिया पुत्र छोटे सिंह निवासी घासमंडी, पिंकी उर्फ रामभजन चौहान पुत्र वृन्दावन चौहान निवासी काशीपुरा, अंशुल सेंगर पुत्र उदयवीर सिंह निवासी हजीरा, आनंद शर्मा पुत्र मेवाराम शर्मा निवासी हस्तिनापुर, पुष्पेन्द्र पुत्र विक्रम यादव निवासी गंगामालनपुर, मुकेश जाट पुत्र वीरेन्द्र जाट निवासी चपरौली एवं संजय बाथम पुत्र चोखेलाल निवासी घासमंडी शामिल हैं।
इनके अलावा राजबहादुर पुत्र ओमप्रकाश जाटव ग्राम पैरा के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है।

Related posts

भोजपुर:अच्छा हो या बुरा प्रत्येक कर्म का फल अवश्य मिलता है : मुनिश्री विशल्य सागर

rktvnews

वैशाली:बंद होने के कगार पर पहुंचे केंद्रीय विद्यालय का हुआ कायाकल्प।

rktvnews

रायपुर:हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह के चुनाव संपन्न, राजकुमार अध्यक्ष, गायत्री सचिव और प्रदीप कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

सीतामढ़ी:लोकसभा आम निर्वाचन –2024 के अंतर्गत एकल खिड़की कोषांग से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी: जिला पदाधिकारी

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने राम जन्मभूमि आंदोलन पर लिखी गयी पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment