RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:लोकसभा चुनाव के लिए 13 हजार 250 वाहनों का किया जा चुका अधिग्रहण:मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 11 अप्रैल।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि परिवहन विभाग द्वारा लोक सभा सामन्य निर्वाचन 2024 के लिए राज्य में जनपदों की आवश्कता के अनुसार 13 हजार 250 वाहनों का अधिग्रहण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायड और एसएसटी के लिए 03 हजार 860 वाहन एवं पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था के लिए 09 हजार 190 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात चालक और परिचालक का मतदान करवाने के लिए उन्हें डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अभी तक 08 हजार 783 चालकों और परिचालकों को फार्म 12 उपलब्ध कराया गया था, इनमें 08 हजार 675 के द्वारा सही प्रारूप पर फार्म भरकर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के लिए जितने भी वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है, उन सभी में जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था की जा रही है। 10 हजार 91 वाहन मतदान दिवस पर प्रयोग होंगे। अभी तक 2600 वाहनों में जीपीएस की व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार प्रयास किया जा रहा है कि जनपदों में जितने भी पोलिंग स्टेशन हैं, पोलिंग पार्टियों के लिए बेड और बिस्तर की व्यवस्था जनपद की टीम द्वारा की जाएगी। इसके लिए सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

29 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

छपरा:जिला स्तरीय उर्दू सेमिनार, कार्यशाला व मुशायरा आयोजित।

rktvnews

पूर्णिया:शहीद सिपाही के परिजनों को दिया गया 25 लाख रुपए चेक।

rktvnews

पटना: अपर पुलिस महानिदेशक ने किया दो दिवसीय Cyber Hackathon 2025″ का उद्घाटन।

rktvnews

व्यंग्य:दिल्ली जाइए, स्वर्ग का रास्ता दिल्ली होकर जाता है 🤪

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के फायरिंग और त्वरित कार्रवाई अभ्यास ‘भारत शक्ति’ का अवलोकन किया।

rktvnews

Leave a Comment