RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:आचार संहिता के 27 दिन में “सी-विजिल एप” पर उल्लंघन की मिली 2852 शिकायतें।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)11 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुमप राजन ने बताया है कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 16 मार्च से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। नागरिकों से “सी-विजिल एप” पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। आचार संहिता के 27 दिन यानी 16 मार्च से 11 अप्रैल तक सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की 2852 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है।
श्री राजन ने बताया कि मुख्य रूप से सागर में 286, उज्जैन 232, ग्वालियर 179, मुरैना 172, राजगढ़ 160, रीवा 155, इंदौर 130, दमोह 120, सीहोर 118 और खरगौन जिले में 106 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अन्य जिलों से भी इस प्रकार की शिकायत मिली हैं।
श्री राजन ने प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि वे निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे “सी-विजिल एप” के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर “सी-विजिल एप” डाउनलोड करना होगा।

100 मिनट के अंदर की जाएगी कार्रवाई

श्री राजन ने बताया कि नागरिक को आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो “सी-विजिल एप” पर अपलोड करना होगा। शिकायत मिलने पर अगले 100 मिनट के भीतर कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचरण संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए “सी-विजिल एप” तैयार किया गया है। इस एप के जरिए व्यक्ति राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, कपड़े, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं को स्वयं के वाहन से लाने-ले जाने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन या दीवारों या परिसर पर प्रचार सामग्री चस्पा करने, लगाने या दीवार पर विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायतें कर सकते हैं।

Related posts

समय और धन की बचत होगी, चुनावी मोड से बाहर निकलेगा भारत।

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से एसएसआर 2024 तथा मतदाता सूची कंटीनियूस अपडेशन के कार्यों का किया समीक्षा!स्वीप कार्यक्रम के तहत चलने वाले गतिविधि को गति दे: अबू इमरान

rktvnews

बिहार विधानसभा चुनावों का परिणाम कतई स्वाभाविक नहीं: दीपंकर

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 2001 में संसद पर हुए हमले में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

सारण:महाशिवरात्रि पर सामान्य विधि व्यवस्था बानाये रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति और पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment