RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

10 अप्रैल को बिहार डाक परिमंडल के कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का होगा आयोजन।

बिहार डाक विभाग के 2500 से अधिक उत्कृष्ट कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया जायेगा सम्मानित।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)09 अप्रैल।बिहार डाक परिमंडल का एक महत्वपूर्ण समारोह 10 अप्रैल 2024 को पटना जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) में आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में बिहार डाक विभाग के 2500 से अधिक उत्कृष्ट कर्मचारी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए जाएंगे।
इस अद्वितीय समारोह में डाक कर्मियों को पुरस्कार वितरण अनिल कुमार, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल, पटना के द्वारा किया जाएगा। कर्मचारियों का चयन बचत बैंक खता (एसबी), सुकन्या समृद्धि खता (एसएसए), डाक जीवन बीमा (पीएलआई), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई), इत्यादि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया है।
इस अविस्मरणीय क्षण के माध्यम से, बिहार डाक परिमंडल के उन सभी कर्मचारियों का सम्मान करने का संकल्प लिया गया है जो बिहार में डाक के क्षेत्र में अत्यधिक प्रशंसा के पात्र हैं। इसके अलावा, यह समारोह उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए भी है, जो समाज को सेवा प्रदान करने और डाक सेवाओं को सुगम बनाए रखने में अपना योगदान देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

Related posts

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने द्वितीय मतदान पदाधिकारी (पुरूष एवं महिला) का चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस की मूल विचार धाराओं “न्याय,समानता और विकास” को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता: श्रीधर तिवारी

rktvnews

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न।

rktvnews

प्रथम भोजपुर जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता खेल भवन में आयोजित!विभिन्न प्रखंडों से 120 खिलाड़ियों ने अपना प्रतिभा दिखाएं और मेडल जीता।

rktvnews

भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने भारत के साइबर सुरक्षा ढांचे पर चर्चा के लिए विदेशी पत्रकारों की मेजबानी की।

rktvnews

अनुपम खेर ने मास्टरक्लास में बताया कि क्यों ‘हार मानना कोई विकल्प नहीं है’

rktvnews

Leave a Comment