RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बागपत:टीम भावना से करें निर्वाचन के कार्य बड़े छोटे की ना हो कोई भावना: जिलानिर्वाचन अधिकारी

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)07अप्रैल।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष पारदर्शी सकुशल शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से शनिवार को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में लोकसभा सामान्य प्रेक्षक आर लथा की निगरानी में एवं जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन में पीठासीन,प्रथम मतदान अधिकारियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें प्रथम पाली में 1240 कार्मिकों ने प्रतिभा करना था जिसमें से 40 कार्मिक अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में 1240 कार्मिकों में से 30 कार्मिक अनुपस्थित रहे जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए की जो निर्वाचन के दायित्वों को हल्के में ले रहे है उनसे भागने की कोशिश करेगा ऐसे कार्मिकों को चिन्हित करते हुए उन पर प्रभावि कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा सत्य निष्ठा ईमानदारी से कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों का पता आपदा के समय और निर्वाचन के समय में लगता है कि वह अपने दायित्वों के प्रति कितने गंभीर हैं उन्होंने कहा कि सभी टीम भावना के रूप में कार्य को सकुशलता के साथ संपन्न करें जिसे भी ट्रेनिंग के समय किसी तरह की कोई समस्या हो एक बार नहीं 10 बार जाने तब तक कार्मिक सीख ना जाए तब तक प्रशिक्षण स्थल ना छोड़े उन्होंने कहा कि आप सभी को टीम भावना के रूप में एक साथ मिलकर बागपत का निर्वाचन को सकुशल संपन्न करना है उन्होंने आज जो 70 कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए और दंडात्मक कार्यवाही भी की जाए उन्होंने कहा कि निर्वाचन की ड्यूटी में की गई लापरवाही की कोई माफी नहीं है। उन्होंने कहा 25 अप्रैल 2024 को लख्मीचंद पटवारी डिग्री कॉलेज खेकड़ा से पोलिंग पार्टी अपने मतदान केदो के लिए रवाना होंगे जो जनपद में 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा यह मतदान जनपद के 979 मतदेय केंद्रों पर होगा उन्होंने सभी से अपील की की निर्वाचन को साइकिल संपन्न कराने में ईमानदारी से अपना सहयोग दें और जिम्मेदारी के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व पंकज वर्मा ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ,सुपर मास्टर ट्रेनर सतवीर सिंह सहित आदि ट्रेनर उपस्थित रहे।

Related posts

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया अलवर जिले के जौनायचा कलां में अम्बेडकर भवन का शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:ड्रॉपआउट बच्चियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की चलाई जा रही है मुहिम : डा सुनीता सिंह

rktvnews

भोपाल:खंडवा पुलिस ने नकली पुलिस बनकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश।

rktvnews

डीपीआईआईटी ने ज़ेप्टो नोवा इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से विनिर्माण स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए ज़ेप्टो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मोटिवेशनल और करियर गाइडेंस सेमिनार में एनवी सर ने दिया सक्सेस मंत्र।

rktvnews

बागपत में बकायेदारों के खिलाफ प्रशासन ने शुरू किया अभियान: लाखों की वसूली, एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment