RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:अवैध उत्खनन के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई,शासकीय जमीन पर अतिक्रमण में लिप्त दो एलएनटी मशीनें व चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त।

RKTVNEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)04 अप्रैल।जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, भण्डारण व परिवहन पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से घाटीगाँव अनुविभाग के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन में लिप्त दो एलएनटी मशीन व चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस मुहिम को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसी परिपालन में एसडीएम घाटीगाँव राजीव समाधिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।
एसडीएम घाटीगाँव राजीव समाधिया ने बताया कि ग्राम बन्हेरी में शासकीय भूमि पर महेश सिंह रावत व पराग जैन द्वारा अवैध उत्खनन कराया जा रहा था। यह सूचना मिलने पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची और एलएनटी मशीनें व ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त किए। साथ ही अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसडीएम श्री समाधिया ने बताया कि महेश सिंह रावत व पराग जैन को विभिन्न सर्वे नम्बर की जमीनों पर उत्खनन पट्टे दिए गए थे, लेकिन इन लोगों द्वारा स्वीकृत पट्टे की जमीन की बजाय सरकारी जमीन पर अवैध रूप से उत्खनन कराया जा रहा था।

Related posts

महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : डीएम का कार्यक्रम स्थगित,अफसरों ने ली राहत की सांस।

rktvnews

चतरा:डीडीसी ने किया पलाश मार्ट में पलाश हर्बल गुलाल बिक्री सह प्रदर्शनी का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पानी निकासी व ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री केन्या और मेडागास्कर का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment