RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 811 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का किया शुभारंभ/शिलान्यास, कृषि ज्ञानवाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पटना/बिहार( राकेश मंगल सिन्हा)15 मार्च।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर 811 करोड़ रुपये की लागत की 20 योजनाओं काशुभारंभ/शिलान्यास किया। इन योजनाओं के अंतर्गत किसान कॉल सेंटर, आत्मा योजना,राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों की घेराबंदी, कृषि प्रसार योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना,राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों की घेराबन्दी, कृषि यांत्रिकरण राज्य योजना, प्रति बूंद अधिकफसल योजना, बिहार पोषक अनाज (मिलेट्स) विकास योजना, बिहार मक्का विकास योजना,मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन कार्यक्रम, बीज योजनाएँ (मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार,प्रमाणित बीज उत्पादन कार्यक्रम, बीज ग्राम योजना तथा धान बीज वितरण कार्यक्रम), केलाक्षेत्र विकास योजना, प्याज, मखाना और अन्य उत्पादों का भंडारण, जैविक खेती प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत ढैचा बीज वितरण, मशरूम किट का वितरण एवं झोपडी में मशरूम उत्पादन,शुष्क बागवानी योजना, मखाना विकास योजना, कृषि ज्ञान वाहन, पान विकास योजना,सिंघाड़ा विकास, आदर्श बागवानी केन्द्र (चाय), किशनगंज, उद्यानिक कलस्टर विकास योजनाआदि से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 4 कृषि ज्ञान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि ज्ञान वाहनों को रवाना करने के पहले मुख्यमंत्री ने कृषि ज्ञान वाहन के अंदर जाकर सारी व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध उपकरणों की उपयोगिताओं की जानकारी ली। इसदौरान कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि किसानों को कृषि ज्ञानवाहन के माध्यम से कृषि सूचना एवं उनकी समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक कियाजाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में चतुर्थ कृषि रोड मैप की शुरुआत की गई है। चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत कृषि विभाग द्वारा प्रथम चरण में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, डाँ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, बिहार पशुविज्ञान विश्वविद्यालय, पटना तथा बिहार कृषि प्रबंधन और प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती)पटना के द्वारा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर किसानों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि ज्ञान वाहन विकसित कराया गया है। इस ज्ञानवाहन से मिट्टी जाँच की सुविधा, किसानों को फसल विशेष के लिए उर्वरक व्यवहार की मात्रा,पशुओं की समस्याओं का त्वरित निदान, कीट-व्याधि सहित खरपतवार की पहचान एवं उसकेप्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। यह ज्ञान वाहन राज्य के विभिन्न जिलों के किसानों कोकृषि की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें जागरूक करेगा।
कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से लोक हितकारी सरकारी योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा साथ ही तकनीकी फिल्मों के प्रदर्शन और कृषि प्रसार साहित्य केमाध्यम से उनका ज्ञान संवर्द्धन किया जाएगा। कृषि ज्ञान वाहन द्वारा मिट्टी जांच नमूनों का संग्रहण, कृषि से जुड़े समस्याओं का किसानों के द्वार पर निराकरण, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों सेजुड़ी व्यवहारिक समस्याओं का निदान, खाद्यान्न/बागवानी/अन्य फसलों के कीट-व्याधि के साथ-साथ पशु एवं पक्षी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कृषि ज्ञान वाहनों से किसानों को कृषि उपादानों यथा बीज, जैविक खाद, तरल बायो फर्टिलाईजर सहित मशरूम स्पॉन आदि उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने हरित पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधनसह परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यसचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ०एस० सिद्धार्थ, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक, उद्यान अभिषेक कुमार, निदेशक, बामेती आभांशु सी०जैन सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:आपदा प्रबंधन विभाग अग्निकांड की आपदा से निपटने हेतु क्या करें क्या न करें।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुबई और स्पेन की यात्रा मध्यप्रदेश के लिए खोलेगी विकास के नए द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर स्‍मरण किया।

rktvnews

जयपुर:महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय और शिक्षा की ज्योति जलाई: मुख्यमंत्री

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में में की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment