RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )06 मार्च। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी साकार हो रही है। निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत राज्य के 365 सामान्य आंगनबाड़ियों को आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर लगभग 5 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के स्वस्थ व शिक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य के सभी जिलों में प्रत्येक परियोजना/ब्लॉक में से एक सामान्य आंगनबाड़ी को आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

आदर्श आंगनबाड़ी में प्ले स्कूल जैसी होगी सुविधाएं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के आंगनबाड़ियों के बच्चों को प्ले स्कूल जैसा माहौल उपलब्ध करवाने के लिए 365 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में सामान्य मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण,वॉल पेंन्टिग, सौर ऊर्जा, चाइल्ड फ्रेन्डली फर्नीचर, बच्चों के लिये खिलौने, खेलकूद के सामान, रेनवाटर हार्वेस्टिग स्ट्रक्चर का निर्माण, शौचालय में आधुनिक सुविधा, आरओ, एलईडी, सीसीटीवी, वाईफाई, पेनड्राइव, पोषाहार कन्टेनर, लाईब्रेरी कॉर्नर इत्यादि सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही न्यूट्री गार्डन (पोषण वाटिका) को भी विकसित किया जायेगा।

Related posts

मध्यप्रदेश: अभिनेता अनुपम खेर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भेंट।

rktvnews

मोदी सरकार के 09 वर्षो के दौरान युवाओं को केंद्र में रखा गया और उनके दरवाजे पर अनेक अवसर दस्तक दे रहे है : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘खादी योगा मैट’ किया गया लॉन्च।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व मामलों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन का भविष्य?

rktvnews

विद्यार्थी अपनी सोच और कार्यों से देश-दुनिया की समस्याओं का समाधान खोजें – राष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment