RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के 08 सहायक लेखाकारों तथा 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र।

RKTVNEWS/03 मार्च।देहरादून (उत्तराखंड)03 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में पंचायती राज विभाग के 08 सहायक लेखाकारों तथा 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने चयनित कार्मिकों को शुभकामना देते हुए कहा कि नियुक्ति पाने वाले लेखाकार एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्राथमिक इकाई ही नहीं बल्कि इसकी नींव है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की परेशानी, उसकी शिकायत को सरकार तक पहुंचाने और सरकार द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार खुद चल कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है, उसको सशक्त बना कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिला रही है। हम निरंतर यह प्रयास कर रहे हैं कि विकास केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लोगों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हमारे युवा अपने गांवों के उत्थान की भावना के साथ गांवों के विकास के लिए समर्पित रहेंगे, तो गांवों के विकास में कोई भी बाधा नहीं आ सकती है। उन्होंने कार्मिकों से अपील की कि आप गांवों को अपना घर समझकर कार्य करें, ताकि गांवों के विकास को पंख लग सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर आगे बढ़ कर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य हम सभी का सामूहिक लक्ष्य है और इसे सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में विधायक दुर्गेश्वर लाल, अपर सचिव पंचायती राज आलोक कुमार पाण्डेय, निदेशक पंचायती राज निधि यादव, संयुक्त निदेशक आर. के. एन. त्रिपाठी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर:मिलावटी एवं एनालॉग पनीर के विरुद्ध देवघर में सघन जांच अभियान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह में राष्ट्रव्यापी “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान का विधिवत शुभारंभ किया, कहा स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है।

rktvnews

चतरा:स्वतंत्रता दिवस 2024 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त रमेश घोलप ने सभी संबंधित अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर :जन्मदिन पर संस्कार मिश्रा ने किया रक्तदान।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment