RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने आयोजित की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार) 02 मार्च।जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा द्वारा शुक्रवार को संयुक्त रूप से समाहरणालय सभा कक्ष में राजापाकड़, राघोपुर, महनार एवं पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अधिकारियों एवं सभी सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारी की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारियों से यह जाना गया कि उनके साथ संबद्ध मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी ,शौचालय, फर्नीचर एवं रैम्प आदि की समुचित व्यवस्था है या नहीं। जिला पदाधिकारी ने उनसे कहा कि वे बूथों पर जाएं और वहां के स्थानीय लोगों के साथ समय बिताए। उन केंद्रों पर अवश्य जाएं, जहां पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहा है। इसके कारणों की पड़ताल करें और निवारण हेतु एक हफ्ते में रिपोर्ट दें। जितने बूथ उनके साथ आवंटित है, उनका रूट मैप भी बनाकर प्रस्तुत करें ।उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर वैशाली जिला में 66% मतदान का लक्ष्य रखें और इसके लिए सभी लोग पूरी तरह जुड़ जाए। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि सभी सेक्टर एवं पुलिस अधिकारी उन व्यक्तियों को अभी से चिन्हित कर ले, जो चुनाव में किसी प्रकार का डर या भय पैदा करने की कोशिश करते हैं और आवश्यकता अनुसार उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related posts

सत्ता की लालसा में देश को सांप्रदायिकता की ओर ले जाना चिंतनीय :आदित्य पासवान

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को सुदृढ़, सक्रिय और प्रभावी बनाने को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को स्‍मरण किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने शैलेश कुमार को हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई एवं शुभकामना।

rktvnews

राजस्थान:राज्य में हीटवेव का अलर्ट,स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता सारथी रथ को दिखाई झंडी।

rktvnews

Leave a Comment