RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जिला अस्पताल में कायाकल्प अवार्ड सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

बागपत/उत्तर प्रदेश 28 फरवरी।भारत सरकार की कायाकल्प अवार्ड योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश भर के जिला संयुक्त चिकित्सालयो मे हुए एसेसमेन्ट में जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत को कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिसमें बागपत ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया। चिकित्सालय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि
में प्रतिभागी सहयोगियो तथा चिकित्सालय की टीम के सदस्य के सम्मान में कायाकल्प सम्मान समारोह 2024 का जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने चिकित्सा सेवा से जुड़े हुए व संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत 250 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवा एक ऐसी सेवा है जिससे आप हर व्यक्ति के मन में अपनी जगह बना सकते हो अपना एक अच्छा स्थान बना सकते हो अगर चिकित्सक अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देदें तो जनपद से गरीबी खत्म हो सकती है उन्होंने कहा चिकित्सकों को अपना ऐसा विश्वास बनाना होगा अपनी ऐसी सेवाएं देनी होगी जिससे कि उन्हें प्राइवेट अस्पताल में जाना ना पड़े और सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य उपचार लेने के लिए सोचना ना पड़े ऐसी कार्य शैली से अगर चिकित्सा कार्य करेंगे तो बागपत का चिकित्सालय एक नए आयामों पर एक नए स्थान प्राप्त करेगा बागपत में मेडिकल कॉलेज के लिए भी जमीन चिन्हित हो गई है जिस पर भी जल्द ही कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के चौधरी एक ऊर्जावान कर्मठ सील चिकित्सक हैं जिन्होंने एक अच्छी टीम का गठन किया है टीमवर्क के रूप में कार्य कर रहे हैं जिनके अच्छे कार्य करने से जनपद बागपत प्रदेश में अच्छे 10 जनपदों में से अपना एक स्थान रखता है उन्होंने चिकित्सालय परिसर की साफ सफाई की फैसिलिटी की प्रशंसा की उन्होंने कहा यहां की गायनिक डॉक्टर शिल्पा सिरोही अपने कार्य के प्रति निष्ठावान है जो 1 दिन में ऑपरेशन और नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से 22 कैश हल करती हैं जिससे कि एक आम व्यक्ति को इसका लाभ प्राप्त होता है चिकित्सक में अपना मधुर व्यवहार सहनशीलता होनी आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अच्छा कार्य करने वाले स्टाफ को भी सम्मानित किया जाए उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनपद की बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विभास राजपूत अपने कार्यों से जनता के बीच में एक विश्वास बना रहे हैं और अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं देने के लिए तत्पर रहते हैं ऐसे चिकित्सकों को भी सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा ऊर्जावान ईमानदार सत्य निष्ठा से कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाए जिससे कि व्यक्ति में एक अलग बल उत्पन्न होता है और अपनी सेवाओं के प्रति और निष्ठावान होता है।
जिलाधिकारी ने कहा चिकित्सक अच्छा कार्य करेंगे तो गरीबी दूर हो जाएगी इलाज ऐसा दें की व्यक्ति को प्राइवेट अस्पताल न जाना पड़े अच्छी सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को जनता हमेशा याद करती है और जनपद की गरीबी एक डॉक्टर ही कम कर सकता है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर कुमार ,मुख्य चिकित्सा अधिकार डॉक्टर एस के चौधरी ,सहित समस्त चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

औरंगाबाद:आस्था, परंपरा और सुव्यवस्था का संगम ,देव चैती छठ मेला की तैयारियाँ तेज।

rktvnews

सासाराम सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिवेस कुमार के साथ वरीय अधिवक्ता एस डी संजय,भभुआ सिविल कोर्ट में चला जनसंपर्क।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

एसडीओ ने किया प्रखंड सह अंचल  कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

ऐतिहासिक होगी ट्रैक्टर रैली : मनोज कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment