RK TV News
खबरें
Breaking News

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रघुपति यादव संत रविदास की जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल।

आरा/भोजपुर 25 फरवरी।संदेश विधानसभा क्षेत्र के नरविजपुर (चांदी) में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दुगोला आयोजित किया गया। जिसमें सुमंत व्यास और अजीत कांत व्यास के बिच शानदार मुकाबला हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने फिता काटकर किया! जहां पहुंचने पर आयोजन कर्ता साथियों ने मुख्य अतिथि रघुपति यादव को फूल माला अंगवस्त्र से सम्मानित किया!

चांदी में आयोजित कार्यक्रम का फीता काट उदघाटन करते रघुपति यादव

रघुपति यादव ने संत रविदास जयंती की बधाई और शुभकामना देते हुए और आयोजकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए संत शिरोमणि रविदास के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास की वाणी “मन चंगा तो कठौती में गंगा”बहुत ही लोकप्रिय और प्रसिद्ध है। यानी आपके अंदर जो बुराई है उसको निकालने की आवश्यकता है।मन को साफ करने की आवश्यकता है। सभी मानव जाति एक हैं सभी से प्रेम करने की आवश्यकता है समाज को एकत्रित करने की आवश्यकता है। आपसी सौहार्द एकता सामाजिक जीवन भाईचारा बना कर रहे यह उनका मूल उद्देश्य रहा है। साथ में अन्य गणमान्य लोगों में चंगनी यादव, मदन यादव, धर्मेंद्र पांडे, रविन्द्र यादव, देवकीनंदन यादव शामिल थे। आयोजकों में मुख्य रूप से सक्रिय भूमिका निभाने वालों में सचिव राजा कुमार, अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, मोतीलाल जी, संदीप कुमार ,शुभम कुमार आदि रहे।

लौहर में आयोजित कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव

वही रघुपति यादव ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के फरना (लौहर) में रविदास पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया जहां पहुंचने पर आयोजन कर्ता ने उनका भव्य स्वागत किया और अंग वस्त्र से पगड़ी बांधकर अपना प्यार छलकाया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ के संध्या अर्घ्य पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने एएलएच एमके-II (एमआर) और वीएल-एसएचटीआईएल मिसाइलों के लिए 5,083 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक दिवस के दिन काला बिल्ला लगाकर शिक्षक करेंगे विरोध प्रदर्शन:प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में “सेंटर फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी (CEVT)” का उद्घाटन, उपायुक्त ने छात्रों के नवाचारों की सराहना की।

rktvnews

चतरा:विश्व मधुमेह दिवस 2025 : चतरा जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:निर्वाचन के समय भय मुक्त माहौल बनाने में अर्धसैनिक बलों की महत्वपूर्ण भूमिका-जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment